फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cold will continue

अभी और सताएगी सर्दी, गिरेगा पारा

Tue, 26 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 26 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
ठंड का प्रकोप अभी और बढ़ेगा, जबकि पारा अभी और गिर सकता है। आने वाले दो दिनों में फिलहाल राहत के आसार नहीं है, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे रिकार्ड किया गया। अभी लोगों को सर्दी झेलने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

पिछले कईं दिनों से अंबाला में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है, जबकि दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे हैं। सोमवार को भी हालात ऐसे रहे कि दिन के समय सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, लेकिन यह भी ठंड से राहत नहीं दे पाये। ठंड के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं, जबकि बारिश का इंतजार किया जा रहा है। एक ओर धुंध भरा मौसम और दूसरा हल्की ठंडी हवाएं लोगों के लिए दुगनी परेशानियां पैदा कर रही हैं।  हालांकि माना जाता है कि लोहड़ी के बाद सर्दियां कम होनी शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस बार मौसम ने लोहड़ी के बाद ऐसी पलटी मारी कि लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं।
विज्ञापन

सावधानी से करें रूम हीटर का इस्तेमाल
इस कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए लोग रूम हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन चिकित्सक इससे बचने की सलाह दे रहे हैं। डा. दिनेश कुमार अग्रवाल का कहना है कि यदि रूम हीटर का इस्तेमाल किया जाता है, तो ध्यान रखें कि एकदम कमरे से बाहर न निकलें। कमरे के तापमान और बाहर के तापमान में अंतर होता है और यह व्यक्ति को बीमार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मौसम विभाग का अनुमान
 मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में मौसम धुंध भरा रहेगा। रात के समय धुंध पड़ेगी, जबकि शीतलहर जारी रहेगी। तापमान भी और गिर सकता है, जबकि अधिकतम पारा सामान्य से नीचे जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed