फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   co-vaccine sortege in amabala

को-वैक्सीन की डोज खत्म, 20 हजार को लगना है अभी दूसरा टीका्

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
co-vaccine sortege in amabala
कोरोना महामारी से लड़ने में जुटे स्वास्थ्य विभाग के पास को-वैक्सीन का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह बन चुकी है कि जिलेभर में कहीं भी को-वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। जिन लोगों ने को-वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी वो 28 दिन पूरे होने के बाद दूसरी डोज के लिए अस्पताल तो पहुंच रहे हैं, लेकिन विभाग के पास वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है। ऐसे में वह निराश लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 20 हजार लोगों को अभी को-वैक्सीन की डोज लगनी है। इतना ही नहीं को-वैक्सीन के प्रति लोगों का विश्वास इतना बढ़ गया है कि पहली डोज लगवाने वाले भी इसकी ही डिमांड कर रहे हैं। कोविशील्ड देखकर वह डॉक्टरों से समय लेकर वापस लौट रहे हैं, ताकि वह केवल को-वैक्सीन ही लगवा सके। संबंधित अधिकारियों की मानें तो को-वैक्सीन की डिमांड भेजी जा चुकी है जल्द वह उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

77 दूसरी और 30 पहली डोज के लिए कर रहे को-वैक्सीन का इंतजार
अकेेले छावनी नागरिक अस्पताल की बात करें तो यहां पर भी रोजाना को-वैक्सीन लगवाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। यहां तक कि सप्लाई न होने के बाद वह वापस यह कहकर लौट रहे हैं कि वैक्सीन आते ही बता दें ताकि वह दोबारा आ जाएं। लेकिन कोविशील्ड लगवाने के लिए कोई हामी नहीं भर रहा। स्वास्थ्यकर्मियों ने भी को-वैक्सीन प्रेमियों के लिए बाकायदा रजिस्टर लगा दिया है। जिसमें केवल वह इन लोगों की एंट्री कर रहे हैं। नोडल अधिकारी डॉ. विशाल ने बताया कि 77 दूसरी के लिए तो 30 लोग पहली डोज के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अभी उनके पास काफी समय है और कुछ ही दिन में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आह्वान किया है कि चिंता न करें। को-वैक्सीन की दूसरी डोज चार से छह सप्ताह तक लगवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग दूसरी डोज रखता सुरक्षित तो नहीं बिगड़ते हालात
कोरोना महामारी से बचाव के लिए जब वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई तो विभाग ने पहली डोज लगाने के साथ-साथ ही संबंधित व्यक्ति की दूसरी डोज भी सुरक्षित रख दी थी। काफी समय तक यह चलता रहा। जैसे ही कोविशील्ड वैक्सीन आई तो इस व्यवस्था को भुला दिया गया। जो भी व्यक्ति आ रहा था तो उन्हें बिना दूसरी डोज की परवाह किए ही वैक्सीन लगाई जा रही थी। अगर अभी तक दूसरी डोज को सुरक्षित रखा जाता तो हालात न बिगड़ते और कम से कम दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों को न लौटना पड़ता।
यह है जिलेभर में कोरोना वैक्सीन की स्थिति
जिलेभर में तीन अप्रैल तक 1 लाख 62 हजार 360 को कोरोना से बचाव का टीका लग चुका है। 1 लाख 53 हजार 135 को पहली डोज। जबकि 9225 को दूसरी डोज लग चुकी है। इस तरह अभी तक करीब 9225 लोग ही सुरक्षित हो पाए है। अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने के लिए जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन लगवाने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं।
20 हजार 651 को को-वैक्सीन की डोज लगी है। 772 के दूसरी लगी है। को-वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए 4 से 6 सप्ताह का समय है। 28 दिन पूरे होने वाले लोग वैक्सीन न लगने पर चिंता मत करें, जबकि कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवाने का समय 6 से 8 सप्ताह तय किए गए है।

-डॉ. सुखप्रीत सिहं, नोडल अधिकारी
जिले में वैक्सीन खत्म नहीं हुई है। कोविशील्ड सभी जगह उपलब्ध है। को-वैक्सीन खत्म होने के बाद डिमांड भेजी गई है और 6 अप्रैल तक को-वैक्सीन भी उपलब्ध हो जाएगी।
- अनिल विज, स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed