{"_id":"65f8a613558393a9740cafa4","slug":"cm-visits-ambala-today-bjp-will-welcome-ambala-news-c-36-1-amb1002-120133-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीएम का आज अंबाला दौरा, भाजपा करेगी स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीएम का आज अंबाला दौरा, भाजपा करेगी स्वागत
विज्ञापन
अंबाला। लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और अभी तक हरियाणा सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। इसी बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार अंबाला पहुंच रहे हैं। वे अंबाला से घरौंडा जाएंगे। जहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं।
इससे पहले सीएम अंबाला शहर के बलदेव नगर में सुबह सात बजे और छावनी के सैनिक रेस्ट हाउस सुबह साढ़े सात बजे वह कुछ देर के लिए रुकेंगे। जहां पर सीएम का भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि इस कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री और छावनी से विधायक अनिल विज शामिल होंगे या नहीं इस पर संशय है। भाजपा पदाधिकारी भी इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं। पदाधिकारी इतना जरूर कह रहे हैं कि भाजपा कार्यकर्ता जरूर स्वागत करेंगे।
गौरतलब है कि सरकार में सीएम के बदलाव के बाद से लगातार असमंजस की स्थिति बनी है कि विज को अब कौन सा विभाग दिया जाएगा। जबकि वे काफी वरिष्ठ हैं और सीएम पद की दौड़ में भी उनका नाम रह चुका है।
विज्ञापन
नाराजगी की बात से था विज का इनकार
दो दिन पहले अंबाला छावनी में उपमंडल कार्यालय शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण के दौरान विधायक अनिल विज ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि वह किसी से नाराज नहीं हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें उनसे किसी ने संपर्क भी नहीं किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि शपथ ग्रहण के बाद से उनकी किसी ने कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा था कि जो कर रहे हैं अच्छा कर रहे हैं।अच्छी सरकार चलाएंगे, और जो नायब सैनी, जिसको मुख्यमंत्री बनाया है, हमारा छोटा भाई है, हमें उम्मीद है कि वो बहुत बेहतरीन काम करेगा।
बाहर गए हुए थे विज
जहां एक तरफ सीएम के अंबाला आने का कार्यक्रम जारी हुआ है तो वहीं सोमवार को अनिल विज भी छावनी के शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर नहीं थे। वह कहीं बाहर गए थे। वह कहां गए हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। इस दौरान फोन से भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। ऐसे में अंबाला में यह मामला काफी चर्चा का विषय बनता दिखाई दिया। लोगों के बीच चर्चा थी कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से पहले मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कोई राह निकल सकती है।