{"_id":"67a12636cb42aa19f502edcf","slug":"cm-reached-the-house-of-deceased-harbilas-expressed-condolences-ambala-news-c-36-1-sknl1017-137028-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मृतक हरबिलास के घर पहुंचे सीएम, जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मृतक हरबिलास के घर पहुंचे सीएम, जताया शोक
विज्ञापन
नारायणगढ़ (अंबाला)। बसपा नेता और वकील हरबिलास की पांच गोलियां मारकर हत्या होने के बाद सोमवार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रज्जू माजरा गांव पहुंचे। हरबिलास के परिजनों से मिलकर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। करीब 20 मिनट बैठने के बाद वह आगे रवाना हो गए। उनके साथ अंबाला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया भी थे।
उधर, गोलीकांड के दौरान हरबिलास संग कार में बैठे गूगल पंडित और वेंकट गर्ग के भाई तुषार गर्ग को पुलिस ने सोमवार कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को दो दिन के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल, 24 जनवरी की रात को नारायणगढ़ में इनोवा सवार हरबिलास की पांच गोलियां मारकर हुई हत्या मामले में पुलिस अभी तक आठ आरोपियों को जेल भेज चुकी है। शूटर राजन और अभिषेक उर्फ मंगू पांच दिन के रिमांड पर चल रहे हैं। जबकि एक शूटर सागर का एनकाउंटर हुआ। अभी वेंकट गर्ग, नेहाल और एक अन्य अजय गर्ग का बेटा तुषार भी फरार हैं।
राजन और मंगू के मुंह खुलने का इंतजार
पैर में गोली लगने के बाद ठीक होने पर पांच दिन के रिमांड पर लिए शूटर राजन और अभिषेक उर्फ मंगू से पुलिस पूछताछ कर रही है। अभिषेक उर्फ मंगू से पता लगाया जा रहा है कि आखिर वह असलहा कहां से लाते हैं। हालांकि अभी तक पुलिस मंगू और राजन से मुठभेड़ के दौरान एक पिस्टल और कट्टा बरामद कर चुकी है। जबकि मंगू ने ही गोलीकांड से पहले सभी शूटरों को इकट्ठा किया था। उन्हें असलहा भी उपलब्ध करवाया था। इसलिए मंगू के मुंह खुलने का इंतजार है। फिलहाल पूछताछ में पटना से असलहा लाने की भी बात सामने आ रही है लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
वेंकट के भाई के खाते खंगाले
बताया जाता है कि वेंकट गर्ग का पता लगाने के लिए पुलिस ने पकड़े भाई तुषार गर्ग के खातों और कॉल डिटेल को भी खंगाला। इसमें कई बार बात और रुपये भी ट्रांसफर दिखाए हैं। हालांकि यह पैसे गोलीकांड से पहले किए थे। जबकि तुषार की ओर से यह पैसे वेंकट की टांगे टूटने के समय उपचार के लिए दिए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि इससे पुलिस को कोई खास सुराग नहीं लगा है। दो दिन के रिमांड के बाद तुषार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उधर, पुलिस गोलीकांड के बाद चंद ही मिनटों में वारदात स्थल पर पहुंचने वाले लोगों से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
वर्जन
गूगल पंडित और तुषार गर्ग को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।
ललित, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी नारायणगढ़।