फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CM Nayab Saini reached Ambala, Met former minister Anil Vij, both the leaders welcomed each other

अंबाला पहुंचे सीएम नायब सैनी: अनिल विज से मिले, पैर छूकर लिया आशीर्वाद... बंद कमरे में 40 मिनट बातचीत

Fri, 22 Mar 2024 01:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Mar 2024 01:52 PM IST
सार

हरियाणा में नए सीएम के चयन को लेकर पिछले कई दिनों से पूर्व मंत्री अनिल विज भाजपा से नाराज चल रहे थे। इसी कड़ी में सीएम नायब सैनी आज अंबाला छावनी स्थित उनके निवास पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
CM Nayab Saini reached Ambala, Met former minister Anil Vij, both the leaders welcomed each other
हरियाणा सीएम ने की अनिल विज से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सीएम नायब सैनी अंबाला पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री अनिल विज से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। जानकारी के अनुसार सीएम और पूर्व मंत्री अनिल विज के बीच बंद कमरे में 40 मिनट तक बातचीत हुई। माना जा रहा है कि नाराज अनिल विज को मनाने की कोशिश शुरू हो गई है। मनोहर लाल सरकार में भी कई बार अनिल विज अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। वहीं, कई मुद्दों पर तो सीधे सीएम से भी भिड़ चुके हैं।

विज्ञापन




हरियाणा में भाजपा और जजपा का गठबंधन टूटने के बाद सीएम मनोहर लाल ने अपनी पूरी कैबिनेट समेत इस्तीफा दे दिया थे। इसके बाद नए मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायक दल की बैठक से अनिल विज अचानक मीटिंग से नाराज होकर निकल गए थे। इस बैठक के लिए दिल्ली से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ भी पहुंचे थे। इसके बाद शाम को नायब सैनी के शपथ समारोह कार्यक्रम में भी अनिल विज नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनिल विज हमारे वरिष्ठ नेता हैं। आज मैं उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। इनके मार्गदर्शन से ही हमें हरियाणा की 10 के 10 लोकसभा सीट जीतनी है। जो कार्य हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए हैं और जो कार्य पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में उनको आगे बढ़ाना है। कहा कि जब मैं अंबाला में जिला अध्यक्ष था तब भी उनका आशीर्वाद मिलता रहता था। उनसे समय-समय पर मैं मार्गदर्शन लेने के लिए आता रहता था। विज को इस बार मंत्रिमंडल में जगह न देने के प्रश्न को सीएम घुमा गए। उन्होंने कहा कि आज तो मैं आशीर्वाद लेने आया हूं।



विज बोले मुलाकात हुई है कुछ बात हुई है
सीएम से 40 मिनट तक हुई वार्ता होने के बाद अनिल विज ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुलाकात हुई है, उसमें कुछ बातें हुई। कहा कि मैं बीजेपी का अनन्य भक्त हूं, मैं नाराज नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed