फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CM Manohar convoy suddenly stopped in Ambala, Sipped tea at tea stall, going from Karnal to Chandigarh

CM मनोहर लाल का काफिला अचानक अंबाला में रुका: टी-स्टॉल पर चाय की चुस्की ली, करनाल से जा रहे थे चंडीगढ़

Sun, 14 Jan 2024 03:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 14 Jan 2024 03:26 PM IST
सार

पिछले दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोडवेज बस में सफर किया था तो आज करनाल से चंडीगढ़ जाते सीएम ने काफिला अंबाला में रुकवाया। सीएम ने यहां चाय की दुकान पर चाय पी और दुकानदार से हाल चाल जाना।

विज्ञापन
CM Manohar convoy suddenly stopped in Ambala, Sipped tea at tea stall, going from Karnal to Chandigarh
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल से चंडीगढ़ जाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला के धुलकोट के पास चाय की चुस्की ली। दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री का काफिला सुलतानपुर चौक के पास अचानक चाय की दुकान के पास रुका तो हर कोई दंग रह गया। मुख्यमंत्री ने दुकानदार व बैठे लोगों का हालचाल जाना। दुकानदार ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्होंने पहले कभी इस तरह नहीं देखा कि मुख्यमंत्री अचानक आ जाएं।

विज्ञापन


यह उनका सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री आए, उन्होंने तो कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मुख्यमंत्री खुद आकर उनकी दुकान पर चाय पीएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ बारे भी पूछा। बता दें कि मुख्यमंत्री ने नवंबर माह में भी रोडवेज बस में सफर किया था और अंबाला पड़ाव थाना के पास उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed