{"_id":"67ec3a94d5bd4cba2201e1a7","slug":"cm-flying-raided-grocery-shops-ambala-news-c-36-1-amb1001-140126-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीएम फ्लाइंग ने करियाना दुकानों पर दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीएम फ्लाइंग ने करियाना दुकानों पर दी दबिश
विज्ञापन
अंबाला। नवरात्र के पर्व पर घटिया सामान बेचने वालों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्रवाई शुरु कर दी है, जिससे किलोगों की सेहत के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो सके।
इसी कड़ी में मंगलवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने अंबाला सिटी सहित कैंट की करियाना दुकानों पर दबिश दी और संदिग्ध कुट्टु के आटे सहित समाक के चावल को नष्ट करवाया।
अंबाला सिटी सहित कैंट के अस्पतालों में आए पेट दर्द के मामलों के बाद सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। सरकार ने सीएम फ्लाइंग टीम को निर्देश दिए हैं कि वो अंबाला शहर, बलदेव नगर, नारायणगढ़ रोड, अंबाला कैंट में करियाना मार्केट,पुरानी अनाजमंडी में लगभग 30 से अधिक दुकानों में पड़े राशन को खंगाला गया।
विज्ञापन
इस दौरान खुले में पड़े कुट्टु के आटे सहित अन्य सामान को नष्ट करवाया गया। बाकायदा दुकानदार के सामने जमीन में गड्ढा खोदकर इस सामान को दबाया गया। इस दौरान टीम ने दुकानदारों के लाइसेंस को भी चेक किया कि वो निर्धारित मापदंडों के तहत सामान बेच भी सकते हैं या नहीं। वहीं सीएम फ्लाइंग की टीम ने पैक्ड फूड के सेंपल भी एकत्रित किए जोकि अब जांच के लिए मधुबन लैब में भेजे जाएंगे।
टीम ने दुकानदारों को हिदायत दी कि वो किसी भी प्रकार के नकली खाद्य पदार्थ न बेचें अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। छापे की सूचना मिलते ही कुछ दुकानदार दुकानों के शटर बंद करके मौके से खिसक गए। इस मौके पर मौजूद सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक हितेंद्र गौतम के साथ सहायक निरीक्षक सुखविंदर सिंह, परमिंदर सिंह व जनक सहित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से निरीक्षक योगेश कादियान भी टीम सहित मौके पर मौजूद रहे।