फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cm flying raid in hudda office

सीएम फ्लाइंग का छापा हुडा आफिस में एक्सईएन सहित 9 कर्मी मिले गैर हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
cm flying raid in hudda office
सीएम फ्लाइंग के करीब 10 सदस्यों ने बुधवार सुबह करीब 9 बजकर 01 मिनट पर अंबाला शहर हुडा कार्यालय में दस्तक दी। कर्मचारियों की हाजिरी और कार्यप्रणाली को जांचने के लिए की गई इस छापामारी के दौरान जब टीम कार्यालय में पहुंची तो वहां दो पीयून के अलावा एक डीसी रेट कर्मी और चौथी डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुनीता देवी ही मिली। शेष 9 कर्मचारी अपनी सीटों से नदारद थे। मौके पर सीएम फ्लाइंग ने वीडियोग्राफी करते हुए पूरा दृश्य कैमरों में कैद कर लिया। इतना ही टीम ने कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर भी खंगाले। हालात यह रहे कि हुडा के एस्टेट कार्यालय में बायोमीट्रिक मशीन बंद मिली हालांकि एक्सईएन कार्यालय की मशीन चालू हालत में थी। सुबह से लेकर शाम करीब पौने 5 बजे तक टीम एस्टेट शाखा में रही और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली के साथ-साथ इस शाखा का रिकार्ड भी खंगाला।
विज्ञापन

एक्सईएन के बारे में किया सवाल, कर्मी बोले कुरूक्षेत्र में हैं, सर...
सीएम फ्लाइंग की टीम ने जब कर्मचारियों ने पूछा कि आपके एक्सईएन कहां हैं। इस पर डिप्टी सुपरिटेंडेट सुनीता ने बताया कि सर की ड्यूटी तो कुरुक्षेत्र में लगी है। क्योंकि वहां पर सेक्टर 3 में पीलिया फैला है और हाईकमान ने उन्हें वहीं की कमान दी हुई है। इसके बाद उनसे फोन पर बात भी करवाई गई। वहीं जब कर्मी गुलशन के बारे में पूछा गया तो डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने बताया कि गुलशन कुमार की बाइक में पंक्चर हो गया है। इसीलिए वह 9 बजकर 10 मिनट पर कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस तरह कार्यालय में आए बाबूजी
अकाउंट ब्रांच में संजीव कुमार 9 बजकर 45 मिनट पर पहुंचे। वहीं क्लर्क किरण शर्मा हैड आफिस में टूर पर थी। पीयून बलबीर कौर 9 बजकर 10 मिनट पर कार्यालय में पहुंची। इसी तरह ड्राइंग ब्रांच में करनैल सिंह एचडीएम 9 बजकर 15 मिनट, स्थापना शाखा में सहायक अवतार सिंह 9 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे, स्टेनो सुनीता 9 बजकर 25 मिनट, सहायक प्रीतम लाल 9 बजकर 30 पर पहुंचे वहीं चौकीदार लाभ सिंह नाइट ड्यूूटी पर थे। सीएम फ्लाइंग ने उनसे भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed