फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CM control his lying to the martyr's father, took Vij

शहीद के पिता के आगे फफक पड़े सीएम, विज ने संभाला

Tue, 05 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Tue, 05 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अंबाला सिटी के गांव गरनाला में शहीद कमांडो गुरसेवक के घर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। वहां उन्होंने पहले तो शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की, उसके बाद पीड़ित परिवार का दर्द बांटने का प्रयास किया।

विज्ञापन


सीएम पीड़ित परिवार के साथ करीबन बीस मिनट तक रहे। उन्होंने परिवार को इस पीड़ा की घड़ी में हमेशा साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया। सीएम खट्टर कैबिनेट मंत्री अनिल विज और सिटी विधायक असीम गोयल के साथ शहीद के घर पहुंचे। जबकि भाजपा के अन्य नेतागण भी उनके साथ थे। शहीद के घर पहुंचते ही सीएम ने पहले तो वहां मौजूद शहीद के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की और फिर शहीद की पत्नी के पास जाकर उसके सिर पर हाथ रखकर उसे हौसला दिया। उसके बाद सीएम ने वहीं बैठी शहीद की माता के पांव छुए और फिर पिता के पास पहुंचे।
विज्ञापन


पिता बहुत भावुक थे, सीएम के नजदीक आते ही वे फफक पड़े, जिसे देखकर सीएम की आंखे भी छलक गईं। सीएम भी पिता के सामने खड़े रोने लगे और अपने आंसू पोंछने लगे। शहीद के पिता और सीएम को पास खड़े कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने संभाला। उसके बाद शहीद के पिता ने सीएम से भी यही बात दोहराई की उसका बेटा बहुत बहादुर था, वे किसी से नहीं डरता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौजूद मंत्री विज ने सारी घटना और शहीद की शहादत की कहानी से सीएम को अवगत करवाया। सीएम ने भी शहीद के पिता को आश्वासन दिया कि गुरसेवक का नाम हमेशा अमर रहे, इसका प्रयास रहेगा। सीएम ने ये भी दावा किया कि सरकार की ओर से जो भी संभव मदद होगी, वो सरकार पीड़ित परिवार के लिए करेगी।

स्मारक बनेगा और परिजन को दी जाएगी नौकरी: सीएम
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंबाला के गरनाला गांव के निवासी वायुसेना के गरूड़ कमांडो शहीद गुरसेवक सिंह के नाम पर स्मारक स्थापित करने, किसी संस्थान, सड़क या पार्क का नामकरण शहीद गुरसेवक सिंह के नाम पर करने के संबंध में स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व शहीद के परिजनों और गांववासियों से विचार-विमर्श कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। ताकि शहीद का नाम अमर रहे।

सीएम ने कहा कि इसके अलावा निश्चित रूप से शहीद के परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार नौकरी देने का प्रावधान सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता सुच्चा सिंह, दादा चरण सिंह पहलवान, माता अमरीक कौर, पत्नी जसप्रीत कौर और शहीद के बड़े भाई हरदीप सिंह से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।


सीएम बोले हताश है आतंकी, इसलिए कर रहे घिनौनी हरकत
 मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व स्तर पर आतंकवादी ताकतों के विरुद्ध जो माहौल तैयार किया जा रहा है उससे अपने इरादों को विफल होते देख आतंकी निराश-हताश होकर इस तरह की घिनौनी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद गुरसेवक सिंह की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपनी शहादत दी।।

उन्होंने कहा कि शहीद के पिता भी फौज में थे और उनके बड़े भाई भी फौज में कार्यरत हैं, जो बहादुरी से अपनी भूमिका निभा रहे हैं, ये अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि गुरसेवक सिंह की शहादत ने प्रदेश वासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गुरसेवक ने बहादुरी के साथ आतंकवादियों का डटकर मुकाबला करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, उससे लाखों युवाओं को देश सेवा की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सिख गुरूओं ने भी देश व धर्म की आन, बान और शान के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने का मार्ग दिखाया है। शहीद गुरसेवक ने उसी मार्ग से प्रेरणा लेकर महान कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि लाखों में ऐसे सौभाग्यशाली व्यक्ति होते हैं, जिन्हें देश के लिए कुर्बान होने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 20 लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि परिवार की मदद  के लिए जो भी आवश्यक होगा उसके लिए सरकार सदैव तैयार रहेगी। उधर, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को बताया कि शहीद गुरसेवक सिंह ने ही सबसे पहले आतंकवादियों की पहचान की और उनका डटकर मुकाबला किया। इस हमले में सबसे पहले गुरसेवक सिंह ने ही अपने प्राण न्यौछावर किये और वायुसेना के गरूड़ कमांडों में सबसे पहले शहीद होने वाला भी शहीद गुरसेवक ही है।


इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
 इस अवसर पर स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज के अलावा हरियाणा के खनन, भू-विज्ञान एवं अक्षय उर्जा राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक असीम गोयल, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन शर्मा बब्याल, जगमोहन लाल कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष नीता खेड़ा, भाजपा नेता बलविंद्र सिंह, जसबीर जस्सी, राज सिंह, शुभ आदेश मित्तल, मांगे राम पंजैल, रणधीर सिंह पंजोखरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तथा गांववासी मौजूद रहे और उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed