फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cm comes and gives many reward

सीएम आए तो कर दी सौगातों की बारिश

Mon, 03 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Mon, 03 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
cm comes and gives many reward
विकास परियोजनाओं का शिलाप्‍न्यास करते सीएम। - फोटो : amar ujala
करीब छह माह से हलका मुलाना में तीन बार विभिन्न कारणों से सीएम मनोहर लाल की रैली टलती रही। रैली टलने के साथ-साथ हलका मुलाना की कई ऐसी विकास संबंधी मांगें थी, जो लगातार टलती जा रही थी।
विज्ञापन

लोगों में भी इस बात को लेकर थोड़ा रोष था। लेकिन रविवार को प्रस्तावित चौथी रैली में सीएम मनोहर लाल हलका मुलाना पहुंचे और उन्होंने यहां बराड़ा अनाज मंडी में विकास रैली के मंच से यहां के लोगों के लिए विकास का पिटारा खोल दिया।
विज्ञापन

हलका मुलाना की विधायक संतोष चौहान ने जो मांगपत्र सीएम के सामने रखा, उसका जनता के सामने अवलोकन करते हुए सीएम ने अधिकतर विकास मांगों को स्वीकृत करते हुए प्रस्तावित बजट की भी घोषणा कर दी। लेकिन बराड़ा कस्बे की एक बड़ी गवर्नमेंट कॉलेज बनाए जाने की मांग को फिलहाल सीएम मनोहर लाल टाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कॉलेज के लिए एक विशेष कमेटी प्रदेश स्तर पर काम कर रही है। जो प्रदेशभर की मैपिंग कर रही है। इसके अंतर्गत हर 20 किलोमीटर की दूरी पर एक राजकीय कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है।
अब बराड़ा में भी वे संबंधित कमेटी के जरिए एग्जामिन करवा लेंगे कि क्या कमेटी की मैपिंग के अनुसार बराड़ा में गवर्नमेंट कॉलेज हो सकता है या नहीं? सीएम ने कहा कि ये काम जल्द नहीं होगा डेढ़ या दो साल लग सकते हैं, इसलिए बराड़ा में गवर्नमेंट कॉलेज खोलने की मांग को मंच से स्वीकृति फिलहाल नहीं दे पाएंगे। सीएम की ये बात सुनकर उन छात्रों में मायूसी छा गई, जिन्हें राजकीय कॉलेज में पढ़ने के लिए या तो कैंट आना पड़ता है या फिर साहा व नारायणगढ़ कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।

हलका मुलाना पर यूं मेहरबान हुए खट्टर
- सीएम ने गांव माजरी में 5.91 करोड़ तथा गांव सरदाहेड़ी में 8.03 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सबस्टेशनों का उद्घाटन किया।
- अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाईन पर कुलपुर गांव के नजदीक 27.88 करोड़ की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज व बराड़ा के सरकपुर गांव में 16.17 करोड़ की लागत से बनने वाले लघु सचिवालय भवन व बराड़ा में 33 करोड़ रुपये की लागत की सीवरेज व्यवस्था का शिलान्यास भी किया।

- मारकंडा नदी पर सबगा-सोहता के बीच 20 करोड़ रुपये की लागत से पुल के निर्माण, मुलाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बराड़ा में 30 बैड के अतिरिक्त खंड के निर्माण, साहा राजकीय महाविद्यालय में साइंस ब्लॉक के निर्माण, 40 करोड़ रुपये की लागत गांव राजोखेड़ी में 220 केवी पावर हाउस व मलिकपुर में 66 केवी सबस्टेशन, मुलाना विधानसभा क्षेत्र के 43 स्कूलों में कमरों की मरम्मत और नए कमरों के निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपये, अनाज मंडी बराड़ा में अतिरिक्त शैड के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये, गांवों के विकास के लिए 18 करोड़ रुपये, बराड़ा नगरपालिका के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये, बराड़ा में पानी की निकासी व जल प्रबन्धन के लिए 1 करोड़ रुपये, 55 गांवों में ग्राम सचिवालय स्थापित करने, 21 गांवों में आंगनवाड़ी केंद्रों के भवन के निर्माण, गांव तेपला, पंजैल, उपलाना, गगनपुर, सरदाहेड़ी, मनुमाजरा, बराड़ा, साहा, मुलाना, मोहड़ा और दुराना में योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित करने, मुलाना से उपलाना, दादुपुर से राजोखेड़ी, धनौरी से धनौरा व साबांपुर से मलिकपुर सड़कों के निर्माण के लिए 8.20 करोड़ रुपये, कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से तलहेड़ी रांगडान से अकालगढ़, सोहाना से घेलड़ी, सोहाना से रजौली, नुर्द से काकरकुंडा, छोटा बड़ौला से ललाना, तेजां से भानोखेड़ी, मिमारपुर से खारूखेड़, छपरा से शेरगठन, उपलाना के कल्याणा, तोलांवाली से कबासी, सालेहपुर से डुलियानी, बिजंलपुर से नगल और सरकपुर से बुढिय़ों से सड़कों 29.96 करोड़ रुपये, मुलाना हल्का में पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।
-सीएम ने गांव हेमा माजरा में किसानों द्वारा भूमि उपलब्ध करवाने पर बाढ़ नियंत्रण के लिए मारकंडा नदी पर बांध बनवाने का आश्वासन भी दिया।

 ग्राम सचिवालयों में 300 सेवाएं उपलब्ध होंगी
हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस को ग्रामीण सचिवालय दिवस के रूप में मनाने के निर्णय के तहत आज सीएम मनोहर लाल ने बराड़ा उपमंडल की ग्राम पंचायत राजोखेड़ी की ग्राम सभा में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर गांव वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक नवंबर से प्रदेश में स्थापित ग्राम सचिवालयों के माध्यम से राशन कार्ड बनाने, सदस्य का नाम शामिल करवाने और कटवाने की सेवाएं भी ग्राम सचिवालयों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएंगी। 
उन्होंने कहा कि सरकार केंद्र और राज्य द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सभी आवश्यक सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1000 गांवों में ग्राम सचिवालय स्थापित किए जा चुके हैं और चरणबद्ध तरीके से सभी गांवों में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 
उन्होंने कहा कि अभी इन सचिवालयों के माध्यम से 125 सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं और भविष्य में लगभग 300 सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने ग्राम सचिवालय का निरीक्षण भी किया और गांव में शिक्षा के स्तर, चिकित्सा सुविधाओं, शौचालयों की स्थिति सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

विकास रैली को सांसद रत्न लाल कटारिया, राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक असीम गोयल, बलवंत सिंह सढ़ौरा, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती संतोष चौहान सारवान ने सीएम मनोहर लाल को क्षेत्र की जनता की ओर से शॉल और बुके देकर सम्मानित किया।


निमंत्रण के बावजूद सीएम की रैली में नहीं पहुंचे विज 
बराड़ा में विकास रैली में भाग लेने के लिए सीएम मनोहर लाल अंबाला में मौजूद थे। लेकिन निमंत्रण के बावजूद भी सूबे के खेल मंत्री अनिल विज रैली से नदारद थे। विज की गैरमौजूदगी रैली में चर्चा का विषय बनी रही। रैली आयोजकों की माने तो उन्होंने सभी गण्यमान्यों को निमंत्रण दिया था। इसके चलते राज्यमंत्री नायब सैनी, सिटी विधायक असीम सीएम की रैली में पहुंचे हुए थे, लेकिन कैंट विधायक एवं खेल मंत्री अनिल विज अंबाला में होते हुए भी रैली में नहीं पहुंचे। विज का कहना है कि उनका खतौली में ग्राम सभा का पूर्व नियोजित कार्यक्रम था, इसलिए वह वहां गए हुए थे, जबकि इस बारे में उन्होंने पूर्व सूचना भिजवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed