फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CM came to anil vij home

विज से मिलने उनके आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
CM came to anil vij home
अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज से उनके घर पर मिलने के लिए रोजाना नेताओं का जमवाड़ा लग रहा है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला, पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू के अलावा वीरवार को खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल विज से मिलने अंबाला में शास्री कालोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान सीएम ने काफी समय व्यतीत किया और विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि गृहमंत्री अनिल विज अपने बाथरूम में नहाते हुए गिर गए थे। थाई में फ्रेक्चर होने के कारण मोहाली में आपरेशन हुआ था। करीब एक सप्ताह वहां रहने के बाद वह अब अपने घर में ही आराम कर रहे हैं। यहीं पर विज अब रोजाना बिस्तर पर लेटे हुए ही अधिकारियों की बैठक भी ले रहे हैं और उन्हें निर्देश देने के साथ फाइलों पर हस्ताक्षर भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विज के परिवार में छोटी बच्ची से भी बातचीत की और उसके साथ भी समय व्यतीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed