{"_id":"68bb40436ff3b31fb00d0051","slug":"clouds-covered-the-sky-with-sunshine-during-the-day-chances-of-rain-today-too-ambala-news-c-36-1-amb1003-149128-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दिन में धूप खिलने के साथ छाए बादल, आज भी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दिन में धूप खिलने के साथ छाए बादल, आज भी बारिश के आसार
Sat, 06 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक धूप होने से उमसभरी गर्मी रही। बादलवाई होने से भी बीच-बीच में मौसम ने करवट ली। जिले में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ अब बीकानेर, जयपुर, दातिया, सिद्धि, झारसुगुडा, पुरी होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी हरियाणा पर बने होने से नमी वाली हवा के कारण राज्य में मानसून की सक्रियता 6 सितंबर तक बने रहने के आसार हैं, जिससे उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में आंशिक बादलवाई व कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान वातावरण में नमी बने रहने और तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है।
विज्ञापन