फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cloth of 15 lakh and 3.75 lakh rupee burn in fire

दुकान में लगी आग से 15 लाख का कपड़ा और पौने 4 लाख रुपये जले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
cloth of 15 lakh and 3.75 lakh rupee burn in fire
आग के बाद राख में तब्दील हुई दुकान - फोटो : Ambala
कपड़ा मार्केट में देव समाज कन्या कालेज के पास स्थित डॉ. विपिन की दुकान में शुक्रवार शाम आग लग गई। आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान में रखा करीब 15 लाख रुपये का माल और पौने चार लाख रुपये जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार और चौकी इंचार्ज नवतेज के अलावा निगम आयुक्त डॉ. पार्थ गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

--------------------------
अतिक्रमण फिर बना दमकल विभाग की टीम के लिए परेशानी
शाम करीब सात बजे जैसे ही दमकल विभाग को आग लगने की की सूचना मिली तो गाड़ियां तुरंत रवाना हो गई पर दुकान तक पहुंचने में गाड़ी चालकों के पसीने छूट गए। मुख्य रोड से करीब 150 मीटर अंदर होने के कारण ये दिक्कतें आई क्योंकि इस रोड पर जगह-जगह दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। दुकानदार डॉ. विपिन ने निगम आयुक्त से कहा कि आयुक्त साहब अतिक्रमण के कारण सब कुछ जल गया। इस पर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि आपके ही दुकानदार हैं अतिक्रमण वाले। हम तो रोजाना अभियान भी चला रहे हैं और अतिक्रमण हटाने का आह्वान भी कर रहे हैं। इस पर दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की। आयुक्त ने दुकानदारों को इस मामले पर बैठक के लिए सभी को बुधवार को कार्यालय में बुलाया है।
विज्ञापन

-------------------------
छावनी में एकदिन पहले अतिक्रमण बना था बाधा
बता दें कि छावनी में भी एक दिन पहले दुप्पटे वाली गली में अतिक्रमण के चलते दमकल विभाग की गाड़ी फंस गई थी। इससे एक दुकान में रखे 60 हजार रुपये और उसका सारा सामान जलकर राख हो गया था। शुक्रवार को शहर में ऐसी ही घटना दोहरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के सूट का था कारोबार, इंश्योरेंस को लेकर नहीं आश्वस्त
डॉ. विपिन के अनुसार वह महिला सूट की दुकान चलाते हैं। दुकान को दो हिस्सों में विभाजित किया गया था। शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे मैं किसी काम से दुकान से बाहर गया था। दुकान से निकलते समय मैंने पड़ोस की दुकान पर कार्यरत कर्मी देवेंद्र सिंगला को दुकान की देखरेख के लिए बोल गया था। करीब 7 बजे देवेंद्र ने दुकान से धुआं निकलता देखा। देवेंद्र ने दुकान में झांक कर देखा तो आग लगी हुई थी। उसने अपने स्तर पर लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती चली गई। देवेंद्र ने डॉ. विपिन के साथ दमकल विभाग और पुलिस को भी सूचना दी। दुकान के इंश्योरेंस को लेकर विपिन ने कहा कि इंश्योरेंस तो है लेकिन यह ध्यान नहीं कि उसका समय बचा है या वह एक्सपायर हो चुका है।
---------------------------
रात को लगा लगती तो तय थी तबाही
डॉ. विपिन की दुकान के साथ दर्जनभर दुकानें सटी हुई हैं। यदि यह घटना रात के समय होती तो कपड़ा मार्केट में तबाही तय थी। बता दें कि कपड़ा मार्केट में करीब 1100 दुकानें हैं और यह एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट के रूप में मानी जाती है। गनीमत रही कि समय रहते घटना का पता चल गया। हालांकि साथ वाली दुकान में भी आंच आई लेकिन नुकसान होने से टल गया।
---------------------------
फोटो: 13
करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा करीब पौने चार लाख रुपये भी जलकर राख हो गए। अतिक्रमण न होता तो नुकसान टल सकता था। मैं 15 मिनट पहले ही दुकान से निकला था। इसी बीच हादसा हो गया।

डॉ. विपिन, दुकान मालिक।
-------------------
फोटो: 14
मुझे जैसे ही धुआं निकलता दिखा मैंने तुरंत लोगों की मदद से आग पर खुद काबू पाने का प्रयास किया। इसके साथ ही दमकल विभाग, डॉ. विपिन और पुलिस को भी सूचना दी। शाम करीब 7 बजे आग लगी थी।
देवेंद्र सिंगला, पड़ोस की दुकान का कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed