फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cleaning of drains should be done before monsoon

मानसून से पहले हर हाल में हो जाए नालों की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains should be done before monsoon
अंबाला सिटी। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बनी जलभराव की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त विक्रम सिंह ने बुधवार को नालों का दौरा किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अधिकारी नालों की सफाई व्यवस्था का कार्य 15 जून तक पूरा करें। इस कार्य में किसी भी विभाग से कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब की बार मानसून समय से पहले आने की संभावना है। अधिकारी उससे पहले नालों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराएं ताकि लोगों को पानी निकासी की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले इंको ड्रेन की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यहां नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेन की सफाई व्यवस्था के कार्य को दुरुस्त करवाएं। साथ ही इंको अंडर ब्रिज के नजदीक पंप की व्यवस्था करें, क्योंकि सबसे पहले यहीं पानी भरता है और लोगों को परेशानी होती है। अगर पानी भरता है तो उसे पंपों के माध्यम से तुरंत निकाला जाए। इसके उपरांत उन्होंने घेल ड्रेन का भी जायजा लिया। यहां घेल ड्रेन से संबंधित रिपेयर के कार्य को करवाने के साथ-साथ सभी पंपों व मोबाइल पंपों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

संबंधित विभाग के अधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि घेल ड्रेन से संबंधित सफाई के कार्य के टेंडर हो चुके हैं, जल्द ही यहां पर कार्य को दुरुस्त कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने अंबाला ड्रेन, मंजी साहिब गुरुद्वारा, किंगफिशर के नजदीक ड्रेनों के सफाई व्यवस्था के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम हितेष मीणा, ईओ जरनैल सिंह, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, कार्यकारी अभियंता रणबीर त्यागी, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बैनीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी के ड्रेनों को भी साफ करने के दिए निर्देश
उपायुक्त विक्रम सिंह ने निरीक्षण के क्रम में छावनी के गुड़गुड़िया नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को ड्रेन से संबंधित सफाई व्यवस्था के कार्य तीव्रता से करने के निर्देश दिए। वहीं, रेलवे विभाग और आर्मी के अधिकारियों को उनके क्षेत्र में आने वाले नालों की सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को नाले से संबंधित बंद आउटलेट खुलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने महेशनगर व बब्याल पंप हाउस पर भी जाकर पंपों की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed