फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Clash between private and roadways bus drivers over passengers in Ambala

बस के अंदर चले लात-घूसे: सवारियों को लेकर भिड़ गए प्राइवेट और रोडवेज बस चालक, अंबाला-जगाधरी हाईवे पर लगा जाम

Thu, 23 Jan 2025 09:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 23 Jan 2025 09:11 PM IST
सार

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर उस समय हंगामा हो गया जब निजी बस और रोडवेज बस चालकों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद सवारियों को लेकर हुआ। इसके बाद दोनों बसों के चालकों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Clash between private and roadways bus drivers over passengers in Ambala
बस चालकों में मारपीट। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित महेश नगर में वीरवार शाम करीब छह बजे सवारियां बिठाने को लेकर प्राइवेट व हरियाणा रोडवेज बस चालकों में जमकर लात घूसे चले और मारपीट हुई। यह दोनों बसें कैंट बस स्टैंड से सढौरा की तरफ जा रही थी। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

विज्ञापन


 इस हंगामे के बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें प्राइवेट बस चालक व उसके साथी रोडवेज बस में घुसकर झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट व अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, दोनों बस में सवार सवारियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जो दूसरी बस में सवार होकर अपनी मंजिल तक पहुंची। 
विज्ञापन




बस चालकों के बीच हाईवे पर कई जगह हुई टकराव की स्थिति 
हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो व प्राइवेट बस अंबाला कैंट बस स्टैंड से सढौरा, बराड़ा के लिए चली थी। दोनों ही एक साथ निकलने के बाद पहले तो गोल चक्कर पर सवारियां बिठाने को लेकर टकराव हुआ। फिर चलती बसों के बीच कई जगह आगे निकलने का प्रयास किया गया। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। आखिर में महेश नगर अनेजा अस्पताल के पास टकराव इतना बढ़ गया है कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हरियाणा रोडवेज की बस अंबाला सिटी के बराड़ा जा रही थी। चालक गुरमेल व परिचालक कमलेश से मारपीट व वर्दी फाड़ने के आरोप लगे हैं। जबकि प्राइवेट बस चालक व परिचालक ने भी खुद से मारपीट करने के आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
अंबाला के महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत का कहना है कि हरियाणा रोडवेज व प्राइवेट बस चालकों की तरफ से शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता से जांच करने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed