फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Claims of cleaning and drainage of drains flowing in the rain

बारिश में बहे नालों की सफाई और जल निकासी के दावे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Claims of cleaning and drainage of drains flowing in the rain
बराड़ा। मानसून की बारिश ने कस्बावासियों को उमस व गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, प्रशासन के नालों की सफाई और जल निकासी प्रबंधन के दावे पानी में बह गए। एक घंटे की बारिश में कस्बा के गुरुदेव मोहल्ला, गुरुद्वारा क्षेत्र, करनाल कॉलोनी, हरी मंदिर, लकड़ी मंडी, गवर्नमेंट स्कूल वाली सड़क, जनकपुरी कॉलोनी, रजौली रोड, मुख्य बाजार सहित लगभग सभी वार्डों व निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। बारिश ने कस्बावासियों विशेषकर बच्चों, महिलाओं, राहगीरों सहित वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दूसरी ओर, वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों ने नाले के निर्माण के बजट और घटिया सामग्री का उपयोग करने के आरोप लगाते हुए जांच सतर्कता विभाग हरियाणा से करवाने का अनुरोध किया है। दूसरी ओर, किसान दलबीर, जगमाल व सुखबीर का कहना है कि बुधवार को हुई बरसात धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित हुई है। इससे अन्य फसलों को भी लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन

वहीं, मुख्य बाजार में जगह-जगह जलभराव होने के कारण दुकानदारों का कारोबार भी ठप हो गया। एक दशक से कस्बे की प्रमुख समस्या पानी की निकासी कस्बावासियों का सिर दर्द बनी हुई है। प्रदेश सरकार ने स्थानीय निकायों को मानसून से पूर्व नालों की सफाई, जल निकासी और बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों को पूरा करने के निर्देश दिए थे। बारिश ने प्रशासन की कागजी तैयारी की सच्चाई को सबके सामने ला कर रख दिया। बता दें कि गत दिवस स्थानीय विधायक अरुण चौधरी ने निकाय मंत्री कमल गुप्ता से भेंट कर और लिखित रूप में शिकायत देकर नगरपालिका बराड़ा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed