{"_id":"5f9096c78ebc3e9bc4245778","slug":"civics-ambala-news-knl483518149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टेस्ट के दौरान कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को डॉ. ने जड़ा थप्पड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टेस्ट के दौरान कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को डॉ. ने जड़ा थप्पड़, हंगामा
विज्ञापन
civics
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कोरोना टेस्ट के दौरान असहज महसूस कर रहे रामपुर वासी 50 वर्षीय मरीज रामपाल को डॉक्टर ने थप्पड़ जड़ दिया। उनका चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में कैंसर का इलाज चल रहा है। दरअसल पेंशन के लिए आए दंपती को सीएमओ ऑफिस से मेडिकल कराने के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया था। अचानक हुई इस घटना से वार्ड में मौजूद स्टाफ व अन्य मरीज हतप्रत हो गए। मध्यस्थता करा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। चर्चा का विषय बने इस वाक्य में बुधवार देर शाम तक पीएमओ या पुलिस में कोई शिकायत नहीं हुई। वहीं, डॉ. निशांत ने मरीज को थप्पड़ मारने से साफ इनकार किया है।
यह हुई घटना
- करीब साढ़े दस बजे अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में डॉ. निशांत मरीज रामपाल का कोरोना सैंपल ले रहे थे। वहां पर पूरा स्टाफ भी मौजूद था। दोनों में थोड़ी बातचीत हुई थी, जिसके बाद थप्पड़ मारने का शोर मच गया।
पीड़ित दंपती ने इस तरह सुनवाई दास्तां
- काल्पी एयरफोर्स स्टेशन के पास रहने वाले रामपाल की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि हम पिछले बुधवार को पेंशन लगवाने के लिए सीएमओ ऑफिस में मेडिकल कराने गए थे। वहां से कागजी प्रक्रिया पूरी कराने नागरिक अस्पताल भेजा गया था। लेकिन उस दिन हमें अगले बुधवार का समय दिया गया था। आज सुबह कोरोना टेस्ट करवाना था। कोरोना टेस्ट का सैंपल ले रहे डॉक्टर ने मेरे पति रामपाल की नाक में अचानक नली चढ़ा दी। दर्द होने पर उन्होंने डॉक्टर को आराम से सैंपल लेने को कहा तो उसने थप्पड़ मार दिया। इस दौरान नली नाक में रहने से खून भी बहने लगा। मेरे पति का कैंसर का इलाज चंडीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन
डॉ. निशांत ने बोले नहीं मारा किसी को थप्पड़
- सैंपल लेते समय रामपाल ने मेरा हाथ जोर से पकड़कर दबा दिया। कहने के बावजूद नहीं छोड़ा। उल्टे मेरी कलाई काटने की कोशिश की। बचाव के लिए मैंने केवल अपना हाथ झटककर छुड़वाया, कोई थप्पड़ नहीं मारा। इस दौरान स्वैप स्टिक भी नाक में छूट गई थी। निकालने के लिए जोर आजमाइश इसलिए नहीं कि कहीं उन्हें नाक में चोट न लग जाए। बाद में स्टिक स्टॉफ ने निकाली। मरीज बिना कोरोना टेस्ट कराए चला गया।