फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civics

हाईटेंशन तारों का खंभा दो कारों पर गिरा, बाल-बाल बचे सवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
civics
civics - फोटो : Ambala
अंबाला। छावनी के कैपिटल सिनेमा के पास हाईटेंशन तारों का खंभा दो कारों पर गिर गया। तारों के गिरते ही दोनों कारों में सवार लोग सहम गए। आनन- फानन में सभी कार से निकलकर दूर जाकर खड़े हो गए। यातायात भी प्रभावित हो गया। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात दुरुस्त करवाया। गनीमत ये रही कि तारों में करंट नही था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फाल्ट को दुरुस्त करने में लग गए। बताया जाता है कि एक कार कैंट से अंबाला शहर की तरफ जा रही थी और उसमें चार लोग सवार थे और दूसरी मोटर मार्केट से कैंट की तरफ आ रही थी। हादसे में सभी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed