फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

अंबाला सिटी का रेलवे अंडर ब्रिज बना दुकानदारों के लिए आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
civic
पिछले करीब चार वर्षों से अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन के साथ लगते रेलवे फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज का कार्य निर्माणाधीन है। इस चल रहे निर्माण कार्य से आसपास के दुकानदार परेशान हैं। बता दें कि यह निर्माण कार्य दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में चार वर्ष पहले कोर्ट रोड पर कार्य निर्माण शुरू किया गया था।
विज्ञापन

इसके चलते फाटक के साथ लगती मार्केट पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। दुकानों के आगे रेलवे अंडर ब्रिज का कार्य चलने के कारण दुकानदारों के लिए रास्ते का कोई प्रावधान नहीं रखा गया। इस कारण दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर जा चुके हैं। इस मौके पर रेलवे रोड स्थित दुकानदार कुलभूषण छाबड़ा, ओमप्रकाश, मनमोहन सिंह, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार आदि ने बताया कि बीते तीन जनवरी को रेलवे फाटक के साथ लगते पुराने रेलवे रोड के दुकानदारों को उस समय झटका लगा जब अंबाला नगरनिगम प्रशासन की ओर से दुकानें खाली करने का नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन

नोटिस में बताया गया है कि इस मार्केट के बीच रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य के लिए करीब दस मीटर की खुदाई की जाएगी और खुदाई के दौरान किसी भी दुकानदार के जान माल का नुकसान न हो, इसलिए सभी दुकानदार निगम की दुकानें दो माह के लिए खाली कर दें। दो महीने में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यदि दुकानदार दुकान खाली नहीं करेगा तो वह किसी कारणवश होने वाले नुकसान का खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने निगम प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगरनिगम की ओर से जारी किए गए इस नोटिस से दुकानदार पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। दुकानदारों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि दुकानों के आगे कम से कम पांच फीट का रास्ता दिया जाए। ताकि वह अपनी दुकानदारी चला सके।
रेलवे रोड पर मनियारी जरनल स्टोर की दुकानदारी कर रहा हूं। नगरनिगम प्रशासन की ओर से दिए गए तुगलकी फरमान ने दुकानदारों की नींद उड़ा दी। रोजमर्रा की जरूरतों को दुकानदारी चलाकर ही पूरी किया जा रहा था। दुकानें खाली होने के बाद रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा।
- कुलभुषण छाबड़ा, स्थानीय दुकानदार, रेलवे रोड, अंबाला सिटी।
इस मंदी के दौर में दुकानदारी तो पहले से ही प्रभावित चल रही थी। ऊपर से नगरनिगम प्रशासन की ओर से दिए गए नोटिस ने दुकानदारी को बर्बाद कर दिया है। ऐसे में दुकानदार अपने आप को बेबस समझ रहा है। भविष्य में दुकानदारी करने का संकट सबसे बड़ा है।
- ओम प्रकाश, स्थानीय दुकानदार, रेलवे रोड, अंबाला सिटी।
रेलवे अंडर ब्रिज बनने से दुकानदारों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत तो रास्ते को लेकर रहेगी। निगम प्रशासन को चाहिए कि दुकानदारों के रोजगार को मध्यनजर रखते हुए कम से कम पांच फीट का रास्ता दुकानों के लिए छोड़ा जाए, ताकि दुकानदारी प्रभावित न हो सके।
- मनमोहन सिंह, स्थानीय दुकानदार, रेलवे रोड, अंबाला सिटी।
ज्यादातर ग्राहक अपने निजी वाहनों पर खरीददारी करने पहुंचते हैं। लेकिन अंडर ब्रिज बनने के बाद भी यहां पर रास्ता न मिलने के कारण दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंचेंगे और ऐसी स्थिति में कहीं ओर दूसरी जगह दुकानदारी चलाना आसान बात नहीं होगी।
- ओम प्रकाश, स्थानीय दुकानदार, रेलवे रोड, अंबाला सिटी।
नगरनिगम प्रशासन को चाहिए कि दुकानदारों के लिए निगम प्रशासन कहीं और दूसरी जगह कोई विकल्प बनाए, ताकि दुकानें वहां पर शिफ्ट की जा सकें। पिछले दिनों अंबाला छावनी क्षेत्र में नगर परिषद की ओर से वहां के दुकानदारों को इस प्रकार का विकल्प दिया गया था। निगम को दुकानदारों की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।

- वीरेन्द्र सिंह, स्थानीय दुकानदार, रेलवे रोड, अंबाला सिटी।
रेलवे अंडर ब्रिज बनने वाली जगह तो नगरनिगम प्रशासन की है। परंतु इस निर्माण कार्य से संबंधित कोई भी कार्य हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। दुकानदारों का कोई नुकसान न हो, इसलिए उनको निगम के संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर से नोटिस दिया गया है।
- संजीव कुमार, एक्सईएन, नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed