फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

ट्रेफिक नियम तोड़े तो नपेंगे मुलाजिम, विभागीय कार्रवाई भी तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
civic
ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले मुलाजिमों की भी अब खैर नहीं। 1 सितंबर से चालान राशि में हुई बढ़ोतरी के बाद से चेकिंग के दौरान लोगों व पुलिस कर्मियों के बीच विवाद के जो वीडियो वायरल हुए हैं, उससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में विभाग की छवि को सुधारने तथा कर्मियों की सुरक्षा के मद्देनजर एसपी अभिषेक जोरवाल ने मुलाजिमों को भी नियम पालन करने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिस कर्मचारी नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो चालान तो कटेगा ही, साथ ही साथ विभागीय कार्रवाई भी तय होगी। आईपीएस अधिकारी ने डीएसपी से लेकर चौकी इंचार्ज तक कार्यरत कर्मियों को आदेशों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। 15 सितंबर तक चलाया जा रहा जागरुकता अभियान रविवार को पूरा हो जाएगा। करीब ढाई हफ्ते के इस अभियान में लोगों को फाइन बढ़ोतरी तथा नियमों का पालन न करने से होने वाले नुकसान बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अकसर देेखने में आया है कि चालान राशि बढ़ने से नागरिकों में डर का माहौल है। वहीं पुलिस मुलाजिम सरेआम नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। न तो वे हेलमेट पहन रहे हैं और न ही यातायात पुलिस उनसे रोक-टोक करती है। इस बात को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। जब भी किसी नागरिक का चालान किया जाता है तो वह मुलाजिमों से उलझ जाता है। आश्चर्य चकित करने वाली बात हो यह है कि यातायात के जो मुलाजिम चेकिंग कर रहे हैं। उनमें से अधिकतर आवागमन के दौरान हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे। कागज पूछने की हिमाकत उनसे कोई नहीं करता। इसके अलावा पुलिस की गाड़ियों के चालक व साइड सीट पर बैठने वाले अधिकारी व कर्मचारी सीट बेल्ट नहीं पहन रहे। ऐसे में चेकिंग व चालान के दौरान वाहन चालकों व पुलिस कर्मियों में बहस आम बात हो गई। लोग नियमों की पालना न करने वाले मुलाजिमों के वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। कभी-कभी तो बात हाथापाई तक भी पहुंच चुकी है। इन्हीं विवादों पर लगाम लगाने के लिए अधिकारी सतर्क हुए हैं। उनका मानना है कि सामान्य नागरिकों की तरह मुलाजिमों के लिए भी नियमों की पालना आवश्यक है। अपनी सुरक्षा के साथ-साथ वे दूसरों के लिए उदाहरण पेश कर पाएंगे। नियमों की पालना के लिए प्रेरित कर पाएंगे।
विज्ञापन

चालान के साथ होगी विभागीय कार्रवाई : एसपी
एसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि मुलाजिमों के लिए भी यातायात के नियमों का पालन जरूरी है। चालान राशि बढ़ने के बाद से ही नागरिकों व कर्मियों में विवाद के वीडियो वायरल हुए हैं। इससे विभाग की छवि भी खराब होती है। इसलिए मुलाजिमों से कहा गया है कि पहले स्वयं नियमों का पालन करके उदाहरण प्रस्तुत करें। उसके बाद नागरिकों को जागरूक करें। 15 सितंबर के बाद यदि कोई पुलिस कर्मी नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो वह स्वयं उसका चालान काटेंगे, विभागीय कार्रवाई भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed