फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

बेकाबू सांड ने सब्जी मंडी में पहले युवक को उठाकर पटका फिर पेट में घुसा दिए सींग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। अंबाला में आवारा पशु सड़कों पर काल बनकर घूम रहे हैं। मौका लगते ही लोगों की जिंदगी छीन रहे हैं। अब तक एक नहीं, दो नहीं सैकड़ों की तादात में लोगों को सींग मारकर घायल कर चुके हैं। यहां तक कि कई लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ा है। बुधवार को भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया। मंडी में घूम रहे सांड़ ने एक युवक पर पीछे से हमला कर उसके पेट में सींग घुसा दिया। जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई।
विज्ञापन

शहर के राम नगर में रहने वाले मनोज को अनाज मंडी में सब्जी खरीदनी मंहगी पड़ गई। मंडी में घूम रहे सांड़ ने मनोज पर पीछे से हमला करते हुए पेट में सींग घुसा दिया। घायल मनोज के भाई अरविंद व नकुल ने बताया कि हम तीनों भाई सब्जी का काम करते हैं। बुधवार को भी हम तीनों भाई रोज की तरह सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गए थे। सब्जी खरीदने के बाद बड़ा भाई मनोज सिर पर सब्जी लिए गाड़ी में रखने जा रहा था कि अचानक से वहां घूम रहे सांड़ ने मनोज की कमर में टक्कर मारते हुए उसे हवा में उछाल दिया। इससे वह नीचे गिर गया। बेकाबू सांड़ ने उसे अभी नहीं छोड़ा और उस पर लगातार सींगों से हमला करता है। घायल को शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

ठेकेदार के कर्मचारी सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ने का काम कर रहे हैं। पशु पकड़ने का ठेका दिया हुआ है। ऐसा तो है नहीं कि सारे पशु एक दिन में पकड़ लिए जाएं, समय तो लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरेंद्र सिंह, ईओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed