फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

बूंदाबांदी कर पानी को तरसा गए बदरा, उमस के बाद बढ़ी गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Ambala
अंबाला। कई दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच रविवार दोपहर बादल आए और देखते ही देखते रिमझिम बरसात भी होने लगी। दोपहर को जब बरसात शुरू हुई तो लोगों की उम्मीदें जग गई। सभी को लगा कि आज बादल जी भरकर बरसेंगे और उन्हें उमस भरी गर्मी से निजात मिल जाएगी लेकिन करीब 15 मिनट चली बूंदाबांदी के बाद सब कुछ शांत हो गया। कुछ देर बाद उमस बढ़ने से गर्मी ने भी दिनभर लोगों को खूब सताया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से अधिक गर्मी के चलते छावनी में फिर से बिजली कटों की परेशानी से भी जनता जूझने लगी है। बूंदाबांदी के बावजूद अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.02 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की बातों पर यकीन करें तो मात्र 0.2 एमएम बरसात ही अंबाला छावनी और शहर में दर्ज की गई। चंडीगढ़ मौसम विभाग की बातों पर यकीन करें तो आने वाले 48 घंटों में बादल छाए रहने के साथ-साथ गरज के साथ छींटाछांटी और अच्छी बारिश भी हो सकती है। बता दें कि शनिवार को जिले का पिछले एक सप्ताह का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 26 के पार पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed