फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

दूल्हे ने खुद को बताया था एमसीए पास, कहा था मिलती है एक लाख रूपये प्रति माह सैलरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
civic
अंबाला। दहेज लोभियों ने झूठ बोलकर पहले शादी रचाई। शादी में विवाहिता के परिजनों से दान दहेज भी लिया। विवाहिता के अनुसार शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए गए। उसके बाद परिजनों ने कार की मांग शुरू कर दी। मांग को पूरा कराए जाने के लिए विवाहिता का उत्पीड़न शुरू हो गया। मारपीट की जाने लगी। इतना ही नहीं एक बार उसे रसोई में बंद कर जान से मारने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन

कैंट के मतिदास नगर की रहने वाली कुमकुम वर्मा ने महेशनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 24 अप्रैल 2019 को मनीमाजरा के लवीन नागी के साथ फूडकोर्ट मैरिज पैलेस में हुई थी। शादी पर परिवार की ओर से करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी से पहले उसके पति ने खुद एमसीए पास होने के साथ एक लाख महीने की नौकरी करने की भी बात कही थी। अच्छी नौकरी की वजह से ही कुमकुम के परिवार ने शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी। परिवादी की मानें तो शादी से ऐन पहले आरोपियों ने दस लाख की डिमांड की थी। दबाव में उसके परिवार को पांच लाख का भुगतान करना पड़ा। शादी में कार न देने की वजह से उसके ससुरालीजन कुछ दिन बाद ही उसे ताने मारने लगे थे। शराब के नशे में पति ने भी उसके साथ कई बार मारपीट की। इससे पहले सगाई पर भी पांच लाख रुपये खर्च किए गए थे। दामाद को डायमंड की रिंग के साथ 51 हजार नकद दिए थे।
विज्ञापन

कुमकुम ने बताया कि बाद में जांच के बाद पता चला कि लवीन एमसीए नहीं है। न ही उसका कोई ऑफिस है। इसकी वजह से झगड़ा बढ़ गया। तंग आकर विवाहिता ने ससुराल छोड़ने का फैसला किया। बाद में उसकी एजुकेशन डिपार्टमेंट में नौकरी लग गई। लालच में आकर ससुरालियों ने फिर कुमकुम के परिवार को राजी कर लिया। हालांकि इसके बावजूद विवाहिता पर कार की डिमांड को लेकर जुर्म कम नहीं हुए। पुलिस ने पति लवीन नागी के साथ ससुर सूरज प्रकाश नागी, सास वीना नागी ननद शिल्पी सहगल ननदोई प्रीत सहगल देवर बुबल नागी व नोहनि नागी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed