{"_id":"5f4e96b38ebc3e537a66437f","slug":"civic-ambala-news-knl427631106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबालाः फोन कर रेलवे ट्रैक को उड़ाने के प्रकरण में जीआरपी ने 24 किमी का रेलवे ट्रैक खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबालाः फोन कर रेलवे ट्रैक को उड़ाने के प्रकरण में जीआरपी ने 24 किमी का रेलवे ट्रैक खंगाला
Wed, 02 Sep 2020 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी थाने में आए अज्ञात महिला द्वारा खालिस्तानी रेलवे ट्रैक को उड़ा देंगे, की सूचना के दूसरे दिन छावनी स्टेशन के साथ अटैच रेलवे ट्रैक को खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जीआरपी व आरपीएफ ने जहां संयुक्त रूप से रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग शुरू कर दी है।
वहीं फोन कॉल के बाद स्टेशन से चारों दिशाओं में जाने वाले लगभग 24 किमी रेलवे ट्रैक को खंगाला गया। जिस नंबर से फोन आया था, उसकी ट्रैकिंग की जा रही हैं। बता दें कि यह फोन न केवल जीआरपी बल्कि थाना बलदेव नगर और पड़ाव थाने में भी किया गया था। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे।
साहिबाबाद का माना जा रहा कोड
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस नंबर से फोन किया गया था, उसका कोड साहिबाबाद से संबंधित हो सकता है, वहीं इसके आसपास के क्षेत्रों में भी खुफिया तंत्र की मदद ली जा रही है। जीआरपी ट्रेकिंग सर्विलांस की मदद से नंबर पर नजर बनाए हुए हैं। आरपीएफ वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त चौका रघुबीर ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर निगरानी के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया है जो लगातार पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्धों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
अंबाला से जुड़े ट्रैक खंगाले
वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि अंबाला से दिल्ली, सहारनपुर, पंजाब और चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले प्रत्येक 8 किमी के रेलवे ट्रैक का बारीकी से खंगाला गया। जीआरपी ने भी हरियाणा के सभी थानों में इस संबंध में सूचना भेज कर अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।