फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

पंजाब से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू अब सीसीटीवी से होगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
civic
पड़ोसी राज्य पंजाब में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से अब प्रशासन हरकत में आ गया है। इसी वजह से शनिवार को पंजाब की ओर से आने वाले सभी वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है। अंबाला की सीमा में दाखिल होने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही वाहन चालकों की थर्मल स्क्रीनिंग भी हो रही है। इसके लिए चिकित्सकों की एक टीम ने नेशनल हाइवे पर डेरा डाल लिया है। पुलिस हर वाहन चालक की चेकिंग कर रहे है। साथ ही मूवमेंट पास की भी जांच हो रही है। जांच के बाद ही लोगों को एंट्री दी जा रही है। हालांकि बिना किसी ठोस वजह के अंबाला आने वाले वाहन चालकों को वापस लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

14 दिन तक नहीं कर सकेंगे हरियाणा में प्रवेश
पंजाब के पड़ोसी कस्बे राजपुरा में कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या 50 के पास है। जबकि पटियाला में भी ऐसे मरीजों की संख्या काफी है। ऐसे में कोरोना पंजाब के जरिए अंबाला में दाखिल न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंजाब से लगती अंबाला की सभी सीमाएं सील करने का सिफारिश की थी। स्वास्थ्य अधिकारियों का तर्क था कि अगले 14 दिन तक पंजाब के किसी भी नागरिक को एंट्री न दी जाए। तभी कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की इस सिफारिश पर प्रशासन ने देरी से कार्रवाई शुरू की है। यह भी बता दें कि नांदेड से आने वाले सिख श्रद्धालुओं के कारण पंजाब में कोरोना पॉजिटिव मामलों में रिकार्ड बढ़ोतरी हो गई है। इसी वजह से अब प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed