{"_id":"5e877c758ebc3e76ac0a9da3","slug":"civic-ambala-news-knl27008588","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांद्रा टर्मिनल और लुधियाना के बीच चलेगी कोविड-19 विशेष पार्सल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांद्रा टर्मिनल और लुधियाना के बीच चलेगी कोविड-19 विशेष पार्सल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवश्यक उपयोग की वस्तुओं एवं चिकित्सीय सामग्री इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे बांद्रा टर्मिनल-लुधियाना के बीच दोनों दिशाओं में कोविड-19 विशेष पार्सल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन बीच सभी रेलवे स्टेशनों पर सामान उतारेगी और चढ़ाएगी। ट्रेन में 5 पार्सल वाहन कोच और एक एसएलआर कोच होगा। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने मांग को देखकर उपलब्ध संसाधनों तथा पार्सल वैन, स्टाफ, पथ की उपलब्धता और इस विशेष पार्सल ट्रेनों के आवागमन को सुनिश्चित किया है। विशेष पार्सल ट्रेन वापी, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, आनंद, अहमदाबाद, पालनपुर, अजमेर, जयपुर, रेवाड़ी, दिल्ली और अंबाला रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक वस्तुओं का उतारना/चढ़ाना सुनिश्चित करेगी। बांद्रा टर्मिनस से यह पार्सल ट्रेन 3, 6, 8, 11 और 13 अप्रैल को रात 8 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 8.30 अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। लुधियाना से यह विशेष पार्सल ट्रेन 3, 5, 8, 10, 13 और 15 अप्रैल को रात 11.30 बजे चलेगी और रात 1 बजे अंबाला पहुंचेगी।
निर्धारित समय पर होगा कार्य
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि इन विशेष पार्सल ट्रेनों के मार्ग में निर्धारित समय के अन्दर ही लदान/उतरान किया जाएगा और स्थानीय प्रशासन से आवश्यक अनुमति इत्यादि और कोविद-19 के आवश्यक प्रोटोकॉल जैसे स्वच्छता और सोशल दूरी इत्यादि को बनाए रखते हुए कार्य किया जाएगा। पार्सल ट्रेल के संबंध में किसी भी जानकारी/सहायता और सामान भेजने के संबंध में वाणिज्य नियंत्रक/अम्बाला को मोबाइल नंबर 9729539980 पर संपर्क कर सकते हैं।
24 घंटे मिलेगी सहायता
रेलवे अधिकारी ने बताया कि कोविद-19 पार्सल ट्रेन के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही कोविद-19 विशेष पार्सल ट्रेनों की सुविधा को अधिक से अधिक हित धारकों तक पहुंचाने के लिए मंडल वाणिज्य प्रबंधक विमल कालरा को अंबाला मंडल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है जो हित धारकों की बुकिंग,लदान या उतरान या किसी भी संबंधित अन्य समस्या के निस्तारण के लिए उपलब्ध होंगे