{"_id":"5e877bc18ebc3e6fab411f15","slug":"civic-ambala-news-knl27008442","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरकज से लौटे 3 और जमातियों के भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरकज से लौटे 3 और जमातियों के भेजे सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरकज से लौटे जमातियों ने अंबालावासियों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। दो जमातियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद भी दिक्कतें अभी थमने का नाम नहीं ले रही हैं क्योंकि शुक्रवार को 3 नए जमातियों के सैंपल लिए गए। इन सभी के नमूने पीजीआई रोहतक भेजे गए हैं। इसके अलावा मृतक हरजीत सिंह के परिजनों के नमूने भी भेजे गए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के सलीम और नेपाल के बोधरोज जोकि निजामुद्दीन मरकज में आए थे को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। विभिन्न जमातों के 89 लोगों को जिले में ट्रैक किया गया है। उन सबको क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा कोरोना से पीजीआई में मरने वाले हरजीत सिंह के परिजनों को ओईसोलेट किया गया है। अंबाला से अभी तक 66 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 51 नेगेटिव हैं और 7 की रिपोर्ट शेष है। 3 पॉजीटिव, 5 रिजेक्ट हो चुके हैं।
5 सैंपल नेगेटिव आने से राहत
वहीं दूसरी और पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना से मारे गए हरजीत सिंह के घर में किराये पर रहने वाले सभी पांचों सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली हैं। वहीं अब हरजीत सिंह के बेटे, पुत्र वधू और पत्नी की रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिक गई हैं।
जीवित है जमाती सलीम
अंबाला से पीजीआई चंडीगढ़ किया गया जमाती सलीम समाचार लिखे जाने तक जीवित था। इससे पहले सलीम की मृत्यु की वीरवार के बाद शुक्रवार को भी दिनभर अफवाह चलती रही थी।