फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

म्युटेशन के नाम पर जनता को लूटने का आरोप, कांग्रेसी बोले नहीं लगाई रोक तो होगा आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
civic
म्युटेशन के नाम पर अंबाला नगर निगम में जनता से लूट हो रही है। यदि इसे बंद नहीं किया गया तो कांग्रेसी आंदोलन चलाने का मजबूर होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित जैन सहित किरण बाला जैन, बलविंदर सिंह पुनिया, राजेश मेहता, अशोक बूंदी, दविंदर वर्मा आदि ने कहा कि कांग्रेस किसी भी हाल में जनता को लुटने नहीं देगी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया की म्युनिसिपल कारपोरेशन अंबाला शहर द्वारा की धारा 101 द हरियाणा म्युनिसिपल कारपोरेशन एक्ट के तहत म्युटेशन ट्रांसफर होना होता है और अगर समय पर न हो तो अधिकतम 500 रुपये जुर्माना ले सकते हैं, परंतु देरी होने पर मौजूदा सरकार द्वारा जनता से मनमाने रेट वसूल रही है। उन्होंने आरोप लगाए कि संपत्ति के बेचे जाने पर या मालिक की मृत्यु के बाद सम्पति का रेवेन्यू रिकॉर्ड में संपत्ति का तबादला तहसील में होता है। हाउस टैक्स पर्पज के लिए कारपोरेशन में भी दर्ज किया जाता है लेकिन नगर निगम द्वारा प्रत्येक तबादले पर 50 रुपये प्रतिदिन जुुर्माना लिया जा रहा है। हजारों/लाखों रुपये का जुर्माना जनता से इस तरह गलत रूप से वसूला जा रहा है। यदि सरकार ने इस पर रोक नहीं लगाई तो वह मजबूरन सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed