फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

डीआरएम जीएम सिंह ने चेकिंग स्टाफ को दी नकद राशि, प्रशंसा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
civic
डीआरएम कार्यालय में सोमवार को चेकिंग स्टाफ को उनके बेहतरीन कार्य के लिए प्रशंसा पत्र और एक-एक हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी गई। यह पुरस्कार सीनियर डीसीएम हरि मोहन, डीसीएम विमल कालड़ा और रितिका विशिष्ठ और असिस्टेंट कामर्शियल मैनेजर संदलदीप की ओर से दी गई। चेकिंग स्टाफ ने बीते अक्तूबर माह में बिना यात्रियों से जुर्माना वसूल कर अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अक्तूबर 2019 के महीने के दौरान अंबाला डिवीजन ने सबसे ज्यादा टिकट चेकिंग कर 5.03 करोड़ की कमाई की थी। यह रिकॉर्ड पिछले वर्ष की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक है। डिवीजन ने बीते वर्ष 4.52 करोड़ कमाए थे जो इस बार 2.96 करोड़ अधिक थे। यह कमाई 19 मई से अक्तूबर तक की थी। डिवीजनल और हेडक्वार्टर अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में यह संभव हो पाया है। इसलिए टिकट चेकिंग स्टाफ का मनोबल बढ़ाने के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ को पुरस्कृत किया है। मुख्य निरीक्षक टिकट अंबाला यशपाल लेखी, उप मुख्य निरीक्षक टिकट सहारनपुर से अमित सूरी, अंबाला से आलोक गुप्ता, सुभाष सैनी, अशोक शर्मा, मुकेश सोलंकी, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, तुषार वर्मा, सतबीर सिंह, सौरभ शर्मा, अंजू खरे, पुरुषोत्तम लाल, सुनील कुमार, यादविंद्र सिंह को पुरुस्कृत किया गया है। डिवीजनल रेल प्रबंधक जीएम सिंह ने टिकट चेकिंग स्टाफ के प्रयासों की भी सराहना की और कर्मचारियों से भविष्य में भी ऐसा ही करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed