फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

शराब के नशे में एम्बुलेंस से हादसा हुआ तो चालक होगा टर्मिनेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
civic
शराब के नशे में एंबुलेंस से हादसा होने पर अब चालक टर्मिनेट होगा। दो से ज्यादा बार एक्सीडेंट होने पर भी चालक पर गाज गिरेगी। नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से यह कार्रवाई तय की गई है। कुछ समय पहले ही मिशन की ओर से रेफरल ट्रांसपोर्ट स्कीम के तहत एंबुलेंस पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी हुई थी। कम पढ़े लिखे कर्मचारी इस कार्रवाई से बेखबर हैं। उधर कर्मियों के लिए तय नया ड्यूटी रोस्टर भी रविवार से लागू कर दिया गया है। अब चालक व ईएमटी को 12-12 घंटे की ड्यूटी करनी होगी। नए ड्यूटी रोस्टर को लेकर ज्यादातर कर्मियों में गहरा रोष है। इसका विरोध करने के लिए कर्मचारी जल्द लामबंद होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

हादसे में लापरवाही मिली तो कटेगी सैलरी
एबुलेंस चालक से हादसा होने की स्थिति में उसके खिलाफ मिशन की ओर से जांच करवाई जाएगी। जांच में लापरवाही पाए जाने पर चालक की पांच फीसदी सैलरी काटी जाएगी। दो या फिर उससे ज्यादा बार हादसे में संलिप्त चालकों को भी नए आदेशों में टर्मिनेट करने की बात कही गई है। यह कार्रवाई हादसे मेें एबुलेंस को 20 हजार से ज्यादा नुकसान होने पर की जाएगी। हादसे में एम्बुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के मामले में भी चालक की छुट्टी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

12-12 घंटे का ड्यूटी रोस्टर लागू
नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से एंबुलेंस चालकों व ईएमटी के लिए जारी किया गया नया ड्यूटी रोस्टर रविवार से लागू कर दिया गया। अब हर कर्मचारी को 12-12 घंटे ड्यूटी करनी होगी। पहले चालक व ईएमटी फ्लीट मैनेजर की ओर से तैयार किए गए रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी कर रहे थे। उस रोस्टर से कर्मचारियों को ड्यूटी करने में सहुलियत थी। साथ ही हर कर्मचारी को परोपर रेस्ट भी मिल जाता था। मगर नए रोस्टर में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इसी वजह से नए रोस्टर को लेकर कर्मचारियों में खासा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारियों पर कई ऐसे नियम थोपे जा रहे हैं जोकि पूरी तरह गलत हैं। नए ड्यूटी रोस्टर से कर्मचारियों का शोषण होगा। यह सरासर श्रम कानून की उल्लघंना है। तमाम कर्मचारी इसका कड़ा विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं। पहले भी मिशन की ओर से कर्मचारियों पर ऐसे नियम थोपे गए हैं जिनकी वजह से वे बेहद परेशान हैं। ऐसे नियमों का कड़ा विरोध किया जाएगा।
दिनेश कौशिक, संगठन मंत्री, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed