फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Churches bathed in sparkling lights, Christmas festival started with prayer at night

जगमग रोशनी से नहाए चर्च, रात को प्रार्थना के साथ शुरू हुआ क्रिसमस का त्योहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Churches bathed in sparkling lights, Christmas festival started with prayer at night
क्रिसमस त्योहार को लेकर शुक्रवार को बाजारों में खूब रौनक दिखाई दी। लोगों ने सांता के कपड़े और बनावटी पेड़ों की खरीदारी की। वहीं रात होते ही जिले भर में स्थित सभी चर्च रंगबिरंगी रोशनी से सज गई। रात 11 बजे प्रार्थना सभा के साथ क्रिसमस का त्योहार का आरंभ हुआ। लोगों ने प्रभु यीशु से सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

आज जिले भर में विभिन्न चर्चों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अंबाला सिटी स्थित सीएनआई चर्च के पादरी बनी ने बताया कि उनकी ओर से कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। शनिवार को चर्च में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं पहले सुबह के समय भी प्रार्थना होगी। इसके बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी ओर से सभी लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed