फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chitra Sarwara formed an 11 member committee

Ambala News: चित्रा सरवारा ने गठित की 11 सदस्यीय कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Chitra Sarwara formed an 11 member committee
अंबाला। नगर परिषद सदर अंबाला के चुनाव की घोषणा होते ही विधानसभा चुनाव में आजाद प्रत्याशी रही चित्रा सरवारा भी एक्शन मोड में आ गई हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को कमर कसकर एक बार फिर मैदान में उतरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चुनाव के लिए उन्होंने 11 सदस्यीय आवेदन और तालमेल कमेटी का गठन किया। यह कमेटी निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों से आवेदन लेगी, साथ ही चुनावी जीत को लेकर भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में तालमेल बनाने का दायित्व भी निभाएगी।
विज्ञापन

इन्हें मिली जिम्मेदारी
युवा नेत्री चित्रा सरवारा ने निकाय चुनाव को लेकर बनाई गई कमेटी में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर दुर्गा सिंह अत्री, नरिंद्र शाह, प्रमोद अग्रवाल, रतनलाल टांक, राजेश सचदेवा नीटू, श्रवण सिंह, सुरेंद्र शर्मा (पूर्व सरपंच), सोनू चौधरी, पूर्व पार्षद विश्वनाथ यादव के साथ सुनीला विग और वरिष्ठ नेता अविनाश कुमार को शामिल किया है। कमेटी के सदस्य को जल्द सभी चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन लेंगे और आपसी तालमेल बैठाने की तरफ काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूती के साथ लड़ेंगे चुनाव

चित्रा सरवारा ने कहा कि निकाय चुनाव भी पूरी ताकत और मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता जोश में हैं और चुनाव के लिए पहले से ही तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सभी 32 वार्डों के साथ चेयरमैन पद के लिए भी मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed