{"_id":"698a7d213618bb064b0e4c85","slug":"children-will-put-models-on-7-themes-in-the-district-level-science-exhibition-ambala-news-c-36-1-amb1003-157964-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 7 थीम पर माॅडल रखेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 7 थीम पर माॅडल रखेंगे बच्चे
Tue, 10 Feb 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में खंड स्तर के विजेता प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। सभी छह खंड से 252 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए किया गया है। जिला स्तरीय प्रदर्शनी 11 फरवरी को पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में होनी थी, लेकिन अब यह प्रदर्शनी 13 फरवरी को होगी। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थी अपने मॉडल प्रदर्शित करेंगे। यह आयोजन जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय के नेतृत्व में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से करवाया जाएगा।
जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय से सहायक परियोजना समन्वयक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी को लेकर विभाग की ओर तैयारी की जा रही है। इस प्रदर्शनी में 252 विद्यार्थी अपनी टीम के साथ विज्ञान से जुड़े अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इन मॉडल को सात थीम पर प्रस्तुत किया जाएगा। पहले यह प्रदर्शनी खंड स्तर पर करवाई गई थी, जिसमें प्रथम और द्वितीय टीमों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी 11 फरवरी को होनी थी, लेकिन अब यह प्रदर्शनी 13 फरवरी को पुलिस लाइन स्कूल में ही करवाई जाएगी।
-- -- -
रोल प्ले और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेंगे विद्यार्थी
इसी दिन विद्यार्थियों की ओर से ही विज्ञान से जुड़ी सात थीम पर रोल प्ले और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके लिए भी स्कूलों में विद्यार्थी तैयारी में जुटे हैं। इन सभी प्रतियोगिता में प्रथम विजेता प्रतिभागियों को 1 हजार रुपये और द्वितीय विजेता को 800 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।