फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   children, good manners, will comes morality, tarun sagar, ambala

बच्चों को करें सुसंस्कारित, तभी बनेंगे नैतिकवान : तरुण सागर

Fri, 08 Jul 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Fri, 08 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
children, good manners, will comes morality, tarun sagar, ambala
तरुण सागर - फोटो : amar ujala
दिगंबर जैन सभा अंबाला शहर की ओर से स्थानीय खन्ना पैलेस में धर्म सभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा में क्रांतिकारी जैन संत मुनि तरुण सागर ने कहा कि धर्म की प्रभावना मनुष्य को चिंता से मुक्त कर चिंतन प्रदान करती है। बच्चों को सुसंस्कारित करना माता-पिता का कर्तव्य है तथा अपने माता-पिता का ध्यान रखना बच्चों का दायित्व है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक असीम गोयल ने महाराजश्री को समस्त अंबाला शहर की ओर से श्रीफल भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि जो लोग समाज में सच्चे मन से सेवा के भाव ले आगे आते हैं, वही लोग समाज और धर्म के सच्चे सेवक हैं। मुनिवर ने कहा कि एक दिवसीय कार्यक्रम में एक साल का फल प्राप्त कर लेना अंबाला शहर समाज का परम सौभाग्य है।
विज्ञापन


तरुण सागर ने सायं पांच बजे अंबाला शहर से चंडीगढ़ के लिए विहार करते हुए समस्त समाज को अपना शुभाशीष प्रदान किया। काफी संख्या में उपस्थित धर्म प्रेमियों के मध्य सभा के प्रधान विनय जैन, महामंत्री ज्योतिष सम्राट साहू किशोर जैन सफर, कोषाध्यक्ष  मुकेश जैन सह मंत्री सतीश जैन, मैनेजर अरिहंत जैन, संयोजक बृजभूषण जैन, राजेन्द्र जैन, संजय जैन, निर्मल जैन, लव, भावेश, अक्षय, पुनीत, घनश्याम, अजय, अनिल, जगभूषण आदि ने मुनिवर का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed