फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children excited, will defeat Corona with vaccine

बच्चे उत्साहित, टीके से करेंगे कोरोना को पराजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Children excited, will defeat Corona with vaccine
सिटी के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में करोना रोधी टीका लगवाते स्कूली छात्र। - फोटो : Ambala
जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों में 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। स्कूली बच्चे टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच कर कोरोना रोधी टीका लगवा रहे हैं। बुधवार को करीब 140 बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक आदेशानुसार इन दिनों सभी स्कूलों में अवकाश चल रहा है। इस कारण आजकल बच्चे स्कूल में नहीं आ रहे हैं। स्कूल प्रशासन की ओर से ही सभी बच्चों को कक्षाओं के हिसाब से टीकाकरण करवाने के लिए बुलाया जा रहा है। इसी कढ़ी में अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। जहां स्कूल प्रशासन के मुताबिक बच्चों को बुलाकर कोरोना रोधी टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने बताया कि टीकाकरण को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चों के अभिभावकों को स्कूल प्रबंधकों की ओर से सूचना दी जा रही है। सूचना मिलते ही अभिभावक खुद बच्चों लेकर स्कूल में पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण अभियान वीरवार को भी जारी रहेगा। जरूरत के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इस अभियान को और आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इस टीकाकरण केंद्र में एएनएम रितिका, मनजीत, सक्षम टीम अपनी हिस्सेदारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे कि कब बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। वह इंतजार खत्म हुआ। बुधवार को कोरोना का टीका लगवा लिया है। अब कोरोना संक्रमित होने की आशंका कुछ कम हो गई है। कोरोना वायरस के कारण बच्चे बहुत परेशान चल रहे थे कि कहीं यह कोरोना संक्रमित न कर दे।
- मान्य गुप्ता, छात्र पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल।
सभी बच्चों में उत्साह है। कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। इस दौरान सरकारी आदेशानुसार कोरोना से बचाव का टीका बच्चों को लगाया जा रहा है। इससे बच्चे इस तीसरी लहर से बच सकेंगे। बच्चों के हित में यह सरकार का एक सराहनीय कदम है। सभी बच्चों को यह कोरोना रोधी टीका जरूर लगवाना चाहिए।
- जान्या, छात्र पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल।
कोरोना वैक्सीन को लेकर कुछ डर की स्थिति मन में बनी हुई थी। मगर, अपने ही स्कूल में कोरोना रोधी टीका लगवाने के बाद मन में उठ रही सभी आशंकाओं पर विराम लग गय। डॉक्टर की मौजूदगी में यह टीका लगाया जा रहा है। मेरा सुझाव यही है कि सभी बच्चे बिना किसी डर के कोरोना रोधी टीका लगवाएं।
- मिस्टी, छात्र पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल।
समाज में सुरक्षित व स्वस्थ रहने के लिए सबसे पहले कोरोना का टीका लगवाना जरूरी है। कोरोना रोधी टीकाकरण होने के बाद वायरस से ग्रस्त होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। ऐसा करने पर वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को सुरक्षित करना आसान हो जाएगा।

- किटु धीमान, छात्र पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल।
स्कूल प्रशासन की ओर से पूरी चिकित्सक टीम को सहयोग मिल रहा है। टीकाकरण अभियान को कामयाब करने के लिए स्कूल प्राचार्य डॉ. विकास कोहली का अहम योगदान है। यदि बच्चे इसी प्रकार टीकाकरण केंद्र पर पहुंचते रहे तो जल्द ही 100 प्रतिशत टीकाकरण होने की संभावना है।
- डॉ. तमन्ना, नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed