फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Child and his mother died in accident in ambala city

Ambala: शादी में जा रहे परिवार की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, आठ साल के मासूम और महिला की मौत

Thu, 23 Jan 2025 11:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 11:25 AM IST
सार

शहनवाज, साजिदा अपने दोनों बेटों समर और फैजान के साथ उत्तर प्रदेश के बढौत जा रहे थे। बढौत में शहनवाज के साले की आज बरात आनी थी। अंबाला सिटी के नजदीक ड्राइविंग 22 रेस्टोरेंट के पास स्थित पुलिया पर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Child and his mother died in accident in ambala city
अंबाला में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

बाइक पर अपने साले की शादी में जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आठ वर्षीय बच्चे और 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत के सिलाना गांव निवासी आठ वर्षीय फैजान और 27 वर्षीय साजिदा के रूप में हुई है। बाइक सवार शहनवाज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


नूरहसन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पंजाब में ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। बुधवार को उसका बेटा शहनवाज, पुत्रवधू साजिदा अपने दोनों बेटों समर और फैजान के साथ अपने उत्तर प्रदेश के बढौत जा रहे थे। बढौत में शहनवाज के साले की आज बरात आनी थी। शादी में शिरकत करने को वह परिवार सहित बाइक पर ही निकल गए थे। अंबाला सिटी के नजदीक ड्राइविंग 22 रेस्टोरेंट के पास स्थित पुलिया पर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके चलते महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शहनवाज और उसका बेटा समर भी गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका उपचार अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed