फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chhath festival begins with bathe, today will be Kharna

नहाय खाय के साथ छठ पर्व का आगाज, आज होगा खरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with bathe, today will be Kharna
अंबाला छावनी के बाजार में छठ पूजा पर्व को लेकर नारियल व फल की खरीदारी करती महिलायें। - फोटो : Ambala
अंबाला। छठ पूजा महापर्व सोमवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय पर्व के पहले दिन श्रद्धालुओं ने स्नान कर विधि विधान से पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को खरना होगा, जिसमें पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालु खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे। फिर बुधवार की शाम को पहला और वीरवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व संपन्न होगा।
विज्ञापन

छठ पर्व में नहाय-खाय के साथ ही व्रती बिस्तर पर सोना त्याग कर जमीन पर सोना शुरू कर देते हैं और व्रत संपन्न होने तक बिस्तर पर नहीं सोते। इन चार दिन तक व्रती के घर के सभी सदस्यों को संयम रखना पड़ता है और लहसुन-प्याज तक वर्जित रहता है। दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को व्रतधारी दिनभर का उपवास रखने के बाद शाम को भोजन करते हैं। वहीं खरना का प्रसाद लेने के लिए आस-पास के सभी लोगों को भी आमंत्रित किया जाता है। प्रसाद के रूप में गन्ने के रस और गुड़ की खीर बनाई जाती है। साथ ही घी चुपड़ी रोटी बनाई जाती है। इसमें नमक या चीनी का उपयोग नहीं किया जाता है। इस दौरान पूरे घर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर छावनी की रेलवे कॉलोनी सहित अन्य जगह बनाए गए अस्थायी घाट पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। वहीं पर्व को लेकर महिलाएं बाजारों में खरीदारी करती नजर आई। उपासना के महापर्व छठ को लेकर नगर परिषद कर्मचारी भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रख रहे हैं। छठ पर्व सोमवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हुआ। इस दिन पूरे घर की साफ-सफाई करके महिलाओं ने स्नान किया और इसके बाद सूर्य देव को साक्षी मानकर व्रत का संकल्प किया। बाजार में महिलाएं पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री खरीदती नजर आई। इसमें धूप, सांठी का चावल, जौ, केराव, आलता पत्ता व सिंदूर आदि की खरीदारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पर बाजारों में रही खूब रही चहल-पहल
छठ पर्व को लेकर सोमवार को बाजारों में खूब चहल पहल रही। महिला पर्व में प्रयोग होने वाले सामान की खरीदारी कर रही थी। इसको लेकर दुकानदारों की ओर से भी छठ पर्व पर इस्तेमाल होने वाले सामान को विशेष तौर पर मंगवाया गया था।

अंबाला छावनी के बाजार में छठ पूजा पर्व को लेकर  खरीदारी करती महिलायें।

अंबाला छावनी के बाजार में छठ पूजा पर्व को लेकर खरीदारी करती महिलायें।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed