फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Charkhi Mohalla Colony: Drains and streets clogged with dirt

चरखी मोहल्ला कॉलोनी : नालियां-गलियां गंदगी से अटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Charkhi Mohalla Colony: Drains and streets clogged with dirt
अंबाला सिटी। वार्ड नंबर-12 के अंतर्गत आने वाली चरखी मोहल्ला कॉलोनी में विभिन्न समस्याओं से स्थानीय लोग परेशान चल रहे हैं। कॉलोनी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। वहीं, क्षेत्र की नालियों में गंदगी भरी हुई है। कुछ गलियों के पोल से स्ट्रीट लाइटें गायब हैं। ज्यादातर गलियों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इसी प्रकार कॉलोनी में कई प्लॉट खाली पड़े हैं। इन प्लॉटो में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में सफाई व्यवस्था से परेशान हैं। क्षेत्र से गुजरने वाले मेन नाले व नालियां गंदगी से भरी हुई हैं। जिससे दुर्गंध आ रही है। कॉलोनी की ज्यादातर गलियों में सफाई का काम सही ढंग से नहीं हो रहा है। इस कारण गलियों के बीच कूड़ा करकट इधर-उधर बिखरा रहता है। सफाई व्यवस्था के बारे में कई बार निगम प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की गई है, लेकिन प्रशासन ने खास इंतजाम नहीं किए। स्थानीय कॉलोनी वासियों ने नगर निगम प्रशासनिक अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि बरसाती सीजन शुरू होने वाला है। इससे पहले पूरे क्षेत्र की नालियों व मेन नालों की साफ सफाई करवाएं ताकि आने वाले दिनों मेें स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी नाममात्र
क्षेत्र में सफाई कर्मचारी नाममात्र ही नजर आते हैं। इस कारण क्षेत्र की नालियां गंदगी से भरी रहती हैं। नालियों की सफाई व्यवस्था को लेकर निगम प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक धीमान, स्थानीय निवासी
शाम को छा जाता है अंधेरा
कॉलोनी की गलियों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था तो की गई थी, लेकिन ज्यादातर लाइटें खराब हैं। कुछ लाइटें पोल से गायब हो चुकी हैं। इस कारण शाम होते ही गलियों में अंधेरा हो जाता है।
- केसर सिंह, स्थानीय निवासी
खाली प्लॉटों में गंदगी का आलम
क्षेत्र में बहुत प्लॉट खाली पड़े हुए हैं। जिसमें लोग गंदगी डालकर चले जाते हैं। निगम प्रशासन इन खाली प्लॉट मालिकों पर संज्ञान लेते हुए विभागीय कार्रवाई करे और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाए।
- दिवयाम जैन, स्थानीय निवासी
निगम ने नहीं की व्यवस्था
क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है, लेकिन समस्याओं के बारे में निगम की ओर से कुछ खास व्यवस्था नहीं की गई।

-अशीष मल्होत्रा, स्थानीय निवासी वार्ड नंबर-7
गलियों में कूड़ा करकट बिखरा
कॉलोनी की गलियों में कूड़ा करकट इधर-उधर बिखरा रहता है। सफाई कर्मचारी सही ढंग से अपना काम नहीं कर रहे हैं। निगम प्रशासन को सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के प्रयास जरूर करने चाहिए।
- राकेश कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed