फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Changing weather spoiled health

बदलते मौसम ने बिगाड़ी सेहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Changing weather spoiled health
अंबाला सिटी। बदलते मौसम के साथ मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही अस्पतालों में ओपीडी में भी इजाफा हुआ है। हालात यह हैं कि पहले जो डॉक्टर करीब 150 ओपीडी देखता था, वह बढ़कर 250 तक पहुंच गई है। डॉक्टर अतिरिक्त समय बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, सरकारी से लेकर निजी अस्पताल में मरीजों की तादाद एकाएक बढ़ गई है। इनमें मुख्य रूप से खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज शामिल हैं। दूसरी ओर, अस्थमा की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए परेशानी और बढ़ गई है। मरीजों को फेफड़ों में नमी होने के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। ऐसे में तबीयत खराब होने पर मरीज अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं, मरीजों को मुख्य रूप से ठंडा पानी और कोल्डड्रिंक इत्यादि न पीने की सलाह दी जा रही है, ताकि खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन

दूसरी ओर, जिनको दो से तीन दिन से बुखार है, ऐसे मरीजों को डॉक्टर कोरोना का टेस्ट कराने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे बहुत से मरीजों में कोरोना टेस्ट करवाने पर संक्रमण की पुष्टि हो रही है। साथ ही, खानपान से परहेज के अलावा मरीजों को कोरोना के नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है, ताकि कोरोना के फैलाव से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रखें परहेज
ठंडे पानी का सेवन करने से बचें।
ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें।
खट्टी चीजों से परहेज करें।
बारिश में भीगने से बचें।
बीमार होने पर यह करें उपाय
डॉक्टर से संपर्क करें।
हल्का भोजन करें।
भाप लें और गरारे करें।
डॉक्टर से मिलने में लगा समय
तबीयत खराब हो गई थी इसलिए अस्पताल आए हैं। पहले पर्ची वाली लाइन में काफी देर खड़े रहे, फिर डॉक्टर से मिलने में समय लग गया। मरीजों की संख्या बहुत अधिक है।
- श्री राम, मरीज।
बारी का कर रहे इंतजार
डॉक्टर से मिलने के लिए मरीजों की भीड़ लगी हुई है। काफी समय से यहां पर बैठे हैं, परंतु बारी नहीं आई है। अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। देखते हैं कब तक बारी आती है।
- जगदीश मंडल, मरीज।
बिना जांच कराए लौट गई
ऐसे मौसम में स्किन से जुड़ी बीमारी हो जाती है इसलिए डॉक्टर को दिखाने आई थी। थोड़ी सी लेट हो गई थी तो पर्ची नहीं बनी। अब बिना जांच करवाए वापस जाना पड़ रहा है।

- ममता, मरीज।
पहले के मुकाबले मरीजों की संख्या ज्यादा है। मौसम बदल रहा है तो ऐसे में लोग परहेज नहीं करते, इस कारण उनकी तबीयत बिगड़ रही है। सभी को ठंडे पानी के स्थान पर सामान्य पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, कोरोना भी बढ़ रहा है, ऐसे में नियमों का पालन करने के लिए कह रहे हैं।
-डॉक्टर हर्ष, सिविल अस्पताल, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed