फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Change password to avoid cyber fraud

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बदलते रहें पासवर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Change password to avoid cyber fraud
अंबाला सिटी। लगातार बढ़ रहे साइबर फ्रॉड पर विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से व्याख्यान का आयोजन किया गया। एसआई राकेश कुमार ने पीपीटी के माध्यम से साइबर फ्रॉड के विभिन्न और नए तरीकों के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थियों को अनजान फोन कॉल न उठाने की सलाह देते हुए समय-समय पर आईडी का पासवर्ड बदलते रहने के लिए कहा ताकि उनकी आईडी हैकिंग से बची रहे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने खासकर बच्चों को ओटीपी शेयर न करने, दूसरों की आईडी प्रयोग न करने, किसी से भी अपने आईडी का पासवर्ड शेयर न करने की सलाह दी। इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता मंडल साइबर थाना की इंस्पेक्टर सतविंद्र कौर ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक किया। व्याख्यान से पूर्व स्कूल प्राचार्य सतबीर सिंह ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया और विचार रखे।
विज्ञापन

फ्रॉड होने पर 1930 पर करें कॉल
इंस्पेक्टर सतविंद्र कौर ने बताया कि किसी के साथ फ्रॉड होता है और उसे पता लग जाता है तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करके सूचना दे सकता है। ऐसा करने पर रुपये फ्रीज कर दिए जाते हैं। अगर फोन न उठे तो ऑनलाइन माध्यम से भी इसकी शिकायत की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी बच्चा किसी भी तरह का अपराध करता है तो उसकी सजा उनके माता-पिता को भुगतनी पड़ती है। ऐसे में बच्चों को भी पूरी सावधानी बरत कर मोबाइल का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इनसे बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। ऐसे सेमिनार से जानकारी मिलती है। फ्रॉड होने पर क्या करना है। इसका भी पता चलता है। -जश्नप्रीत सिंह।
सेमिनार में काफी कुछ सीखने के लिए मिला है। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। इससे युवा जागरूक रहते हैं और नए-नए फ्रॉड के तरीकों से भी बचे रहते हैं। - जसविंद्र सिंह।
साइबर फ्रॉड के हर रोज नए-नए मामले सुनने को मिल रहे हैं। युवाओं के साथ अन्य के लिए भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए ताकि सभी साइबर फ्रॉड से बचे रहे। -मुकुल।
साइबर फ्रॉड अहम मुद्दा है। साइबर फ्रॉड आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसका न केवल युवा बल्कि बुजुर्ग भी शिकार हो रहे हैं। ऐसे में कार्यक्रमों की अधिक आवश्यकता है। -जसविंद्र सिंह।
हमें इस कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखने को मिला है। हमारा प्रयास रहेगा कि हम अन्य लोगों को भी साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूक करें। इससे न केवल हम बल्कि सभी लोग साइबर फ्रॉड से बचे रहें। -करणवीर सिंह।

साइबर फ्रॉड को लेकर इस समय जागरूकता जरूरी है। इस समय साइबर फ्रॉड अधिक बढ़ गए हैं। ऐसे में जागरूकता बहुत जरूरी है ताकि सभी इस तरह के फ्रॉड से पहले से सचेत रहें। -मुस्ताख।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed