फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chance of rain tomorrow, temperature crosses 35 degrees in May

Ambala News: कल बारिश की संभावना, मई में तापमान 35 डिग्री पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Chance of rain tomorrow, temperature crosses 35 degrees in May
मौसम की फोटो
अंबाला सिटी। तेज धूप होने से दिन का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35.0 डिग्री पर पहुंच गया। यह तापमान ओले पड़ने और बारिश होने से कम चल रहा था। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप होने पर भी गर्मी कम रही। मई माह में धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा तो गर्मी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर चार मई तक खुश्क रहने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस दौरान बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है और रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से चार मई रात्रि को मौसम में बदलाव संभावित है। इससे राज्य में चार मई देर रात्रि से पांच मई तक हवाएं और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में गर्मी से रही राहत, एक ही दिन पहुंचा 40 पार तापमान
बीते अप्रैल माह में कई बार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ। इससे बीच-बीच में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इसी वजह से दिन और रात के तापमान ज्यादा नहीं बढ़े और गर्मी से राहत रही। अप्रैल में एक दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया था, बाकी दिनों में 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही तापमान रहा। इससे बिजली खपत भी 50 लाख यूनिट से ऊपर नहीं पहुंची।
2011 से लेकर 2023 तक के अधिकतम तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान महीने में बारिश
2011 41.8 48.0
2012 44.0 5.7
2013 45.1 3.3
2014 42.1 38.4
2015 42.7 35.2
2016 43.7 76.9
2017 43.0 5.8
2018 44.0 38.3
2019 44.3 11.0
2020 44.2 55.9
2021 41.7 39.7
2022 44.0 26.4
2023 43.5 63.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed