फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chance of light rain for next three days

Ambala News: अगले तीन दिन हल्की बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Chance of light rain for next three days
अंबाला। आगामी तीन दिन हल्की बारिश आने की संभावना है। खासकर उत्तरी हरियाणा में आने वाले जिलों में हल्की बारिश आ सकती है। जिसमें अंबाला भी शामिल है। इसके बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा और तेज बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को अंबाला में दिन के समय 30.8 डिग्री सेल्सियस तो रात्रि के समय 23.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। वहीं 182 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि अब मानसून टर्फ सामान्य से दक्षिण पूर्व की तरफ बने होने के कारण मानसून की सक्रियता हरियाणा में अगले तीन दिन यानि 14 जुलाई तक कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन

राज्य के उत्तरी जिले पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल तथा दक्षिण- दक्षिण पूर्व जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नुह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 जुलाई से एक बार फिर से राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। जिससे राज्य में फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed