{"_id":"678029c424186ea4e70e2d91","slug":"challan-issued-for-private-vehicles-parked-at-bus-stand-ambala-news-c-36-1-sknl1003-135705-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बस स्टैंड में खड़े निजी वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बस स्टैंड में खड़े निजी वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन
अंबाला। आरटीए के सचिव सुशील कुमार ने रोडवेज विभाग व पुलिस अधिकारियों के साथ बस स्टैंड परिसर में वीरवार को अवैध रूप से खड़े निजी वाहनों के चालान काटे।
इस दौरान कई वाहन चालक चालान से बचने के लिए अधिकारियों से माफी मांगते नजर आए तो कुछ वाहन चालक दूर से ही अधिकारियों को देखकर भागते नजर आए। ये वाहन चालक काफी समय से बस स्टैंड परिसर में अपने वाहनों को खड़ा कर रहे थे।
बस स्टैंड के बगल में बनी होलसेल सब्जी और फल मंडी में रोजाना लोग फल और सब्जियों की खरीदारी करने मंडी में आते हैं । इनमें अधिकतर लोग अपने अपने वाहनों को छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ा कर खरीदारी करने चले जाते थे। कई कई घंटों बाद खरीदारी करने के बाद वह अपने वाहनों को लेकर जाते थे। कई वाहन चालक अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए बस स्टैंड के अंदर काउंटर तक ही अपने वाहनों को लेकर पहुंच जाते है और बसों के बगल में ही उन्हें उतारकर बसों मं चढ़ाते हैं।
इसके साथ ही ई रिक्शा चालक और बाइक चालक भी परिसर के अंदर ही यात्रियों को छोड़ रहे हैं। कई बार वाहन चालक होलसेल सब्जी मंडी के बगल में बस स्टैंड के गेट से दाखिल होते है इसके बाद वह पूर्ण सिंह ढाबे के पास निकलकर लाल कुर्ती या फिर स्टेशन के अंदर तक जाते हैं। कई वाहन चालक पार्किंग फीस से बचने के लिए बस स्टैंड परिसर में अवैध रूप से अपने वाहनों को सुबह खड़ा कर अपनी अपनी डयूटी पर चले जाते हैं और शाम को डयूटी से वापस आने के बाद ले जाते हैं।