फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CCTV will be monitored near Patvi to stop illegal mining

अवैध खनन को रोकने के लिए पटवी के नजदीक सीसीटीवी से रहेगी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
CCTV will be monitored near Patvi to stop illegal mining
अंबाला। अवैध खनन रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी से अलर्ट हो गया है। पटवी के नजदीक जो नाका लगाया गया है, वहां पर सीसीटीवी लगाने का काम किया जाएगा। कैमरे लगने के साथ-साथ इन कैमरों में छह माह की रिकॉर्डिंग भी रखी जाएगी ताकि आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा सके। इसके लिए मंगलवार को उपायुक्त विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कर्मचारी पर हुए हमले के मामले में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिला खनन विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है, इसके बारे में जानकारी ली। जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि खनन व पुलिस विभाग द्वारा मई माह में 10 वाहनों को जब्त किया गया है और पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। लगभग सात लाख 40 हजार रुपये की राशि जुर्माने के तौर पर वसूली की गई है।
विज्ञापन

छह स्क्रीनिंग प्लांट बंद पड़े, एक को भेजा नोटिस
प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक नितिन मेहता ने बताया कि स्क्रीनिंग प्लांट के तहत 13 स्क्रीनिंग प्लांटों को चैक किया गया है। इनमें से पांच स्क्रीनिंग प्लांट नियमानुसार कार्य कर रहे हैं और एक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। छह बंद पड़े स्क्रीनिंग प्लांटों का भी निरीक्षण किया गया। जिन स्क्रीनिंग प्लांटों की आईटीआर में अंतर पाया गया है उनको नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए 53 हजार 600 रुपये की रिकवरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed