फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CBSE students will become software experts

सीबीएसई के विद्यार्थी बनेंगे सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट

Tue, 31 Dec 2013 12:40 AM IST
जगाधरी
जगाधरी Updated Tue, 31 Dec 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
CBSE students will become software experts
सीबीएसई ने विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर एंड टेक्नोलॉजी में एक्सपर्ट बनाने के लिए नई पहल की है। सीबीएसई नववीं और दसवीं के विद्यार्थियों को इनफारमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करवाएगा।
विज्ञापन


सीबीएसई के अधिकारियों का कहना है कि इस संदर्भ में बोर्ड की वेबसाइट पर कैरिकुलम अपलोड किया गया है।

सीबीएसई के अधिकारियों का कहना है कि दिन प्रतिदिन बदल रही तकनीक के इस युग में विद्यार्थियों को सॉफ्टेवयर तथा टेक्नोलॉजी की जानकारी होना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन


हालांकि स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान तो दिया जा रहा है। लेकिन उन्हें सॉफ्टवेयर तथा टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी प्रदान नहीं की जा रही। विद्यार्थी जमाने के साथ कदमताल कर सकें, इस लिहाज से सीबीएसई ने विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर तथा टेक्नोलॉजी की जानकारी देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक नववीं कक्षा के विद्यार्थियों को बेसिक ऑफ इंटरनेट वेब सर्विसेज, ई लर्निंग, ई शॉपिंग, ई रिजर्वेशन, इंट्रोडक्शन टू जीआईएमपीए, इमेज एडिटिंग टूल्स, एचटीएमएल, सिक्योरिटी थ्रेट्स वायरस, मालवेयर वॉर्म्स ए ट्रोजन , स्पाइवेयर एंटीवायरस टूल्स, डाटा वेकअप और रिकवरी टूल्स के विषय में पढ़ाई करवाई जाएगी।

जबकि 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को कंप्यूटर कंपोनेट्स एंड इंटरकनेक्शन, एडवांस जीआईएमपीए, एडवांस एचटीएमएल फ्रंटपेज के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को थ्यूरी के साथ-साथ प्रैक्टिल नॉलेज भी प्रदान की जाएगी।

सीबीएसई की पहल सराहनीय

सरस्वती पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल दीपक सिंघल का कहना है कि सीबीएसई ने 9वीं तथा 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर तथा टेक्नोलॉजी की जानकारी प्रदान करने का जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय कदम है। अगर विद्यार्थी उपरोक्त विषयों को प्राइवेट तौर पर सीखता है, तो उसे काफी खर्च वहन करना पडे़गा।


जबकि सीबीएसई विद्यार्थियों को स्कूलों में ही यह सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर तथा टेक्नोलॉजी की जानकारी प्रदान कर विद्यार्थी तकनीकी युग में स्वयं को पिछड़ा हुआ महसूस नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed