फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CBI arrests 2 contractors including two army officers in bribery case of Rs 22.48 lakh

22.48 लाख रुपये की रिश्वत मामले में सीबीआई ने दो सेना के अधिकारियों सहित 2 ठेकेदार को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
CBI arrests 2 contractors including two army officers in bribery case of Rs 22.48 lakh
अंबाला। एमईएस के ठेकों में धांधली और रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई की टीम ने शनिवार की देर शाम अंबाला छावनी में छापामारी की। इस दौरान मौके से सेना के दो अधिकारियों और दो ठेकेदारों को हिरासत में लिया गया। सेना के अधिकारियों में एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर सूबेदार शामिल हैं। इसके अलावा दो निजी ठेकेदारों को भी काबू किया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने अंबाला छावनी में छापामारी के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल पवार और सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार (मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज) को हिरासत में लिया है। वहीं, दो ठेकेदार दिनेश कुमार और प्रीतपाल को भी गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सीबीआई की ओर से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसमें अधिकारियों पर अंबाला छावनी के सभी ठेके आरोपी ठेकेदारों को देने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि सीबीआई ने गोपनीय शिकायत के बाद सुनियोजित तरीके से छापामारी को अंजाम दिया और मौके से आरोपियों को काबू कर लिया। यही नहीं छापे के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल के आवास से 32.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं, वहीं ठेकेदारों के परिसरों से 16 लाख की नकदी जब्त की गई। इसके साथ ही उनके पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिसे सीबीआई की टीम ने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात ही सीबीआई की टीम आरोपियों को अपने साथ दिल्ली ले गई। फिलहाल सीबीआई की टीम इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन

लाखों के टेंडर करोड़ों में होते थे अलॉट
एमईएस के ठेके के जरिए अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए लाखों के टेंडर को करोड़ों में अलॉट कर दिया जाता था। एमईएस के टेंडरों में सेना के सरकारी कार्यालयों, सेना क्वार्टरों और सड़कों की मरम्मत सहित अन्य कामों के टेंडर शामिल होते हैं। टेंडरों में गड़बड़ी और रिश्वत की गोपनीय शिकायत मिलने के बाद सीबीआई को जांच का जिम्मा सौंपा गया था, जिसके बाद सीबीआई की टीम ने अंबाला में पहले सीडब्ल्यूई कार्यालय और एमईएस के अधिकारियों के घर शनिवार की देर शाम छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ और सैन्य अधिकारी भी जांच के दायरे में, हो सकती है कार्रवाई
सीबीआई की ओर से शनिवार देर शाम की गई कार्रवाई के बाद से कुछ और सैन्य अधिकारियों को भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही कुछ और लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। इसे लेकर अंबाला छावनी क्षेत्र में रविवार को दूसरे दिन भी चरचाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed