फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   caught the Urea by Agricultor Department Team

चार ट्रक यूरिया पकड़ा, अंबाला से पंजाब भेजने की थी तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
caught the Urea by Agricultor Department Team
caught the Urea by Agricultor Department Team - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। अंबाला के हिस्से का यूरिया चोरी छिपे पंजाब में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। शुक्रवार की देर रात इसका खुलासा हुआ, जब अंबाला की अनाजमंडी में हरियाणा नंबर के ट्रकों में यूरिया भरा जा रहा था। सूचना पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से यूरिया भरे चार ट्रक और एक ट्रैक्टर ट्राली बरामद की। गिनती करने पर इनमें 1675 बैग यूरिया के पाए गए। यह बैग अंबाला के किसानों के लिए आए थे, लेकिन इन्हें अंबाला के ट्रकों से पलटी कर पंजाब भेजकर वहां यूरिया की कालाबाजारी की जानी थी।
विज्ञापन

यूरिया को अवैध तरीके से दूसरे राज्य में ले जाने की शिकायत कृषि विभाग को मिली तो विभाग के अधिकारियों ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार देर रात हरियाणा नंबर के ट्रकों से यूरिया पंजाब नंबर की गाड़ियों में लोड किया जा रहा था। कृषि विभाग ने देर रात अंबाला की अनाज मंडी में दबिश देकर इसे पकड़ लिया, लेकिन मौके से आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। इस दौरान पुलिस ने पंजाब की एक फर्म के मुनीम केशव को काबू कर लिया जो अलीगढ़ यूपी का निवासी है। जबकि केशव के मालिक सुरेश कुमार के अलावा कृषि सेवा केंद्र अंबाला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अधिक मुनाफे के चक्कर में चल रहा खेल
ट्रेन बंद होने के कारण यूरिया की पंजाब में सप्लाई बंद है। इसी कारण वहां यूरिया के दामों में काफी उछाल आया है। ऐसे में अंबाला के हिस्से की सप्लाई यूरिया पंजाब में बेचने का खेल खेला जा रहा है। इससे एक कट्टे पर 100 से 150 रुपये तक का मुनाफा कालाबाजारी वाले ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक कृषि विभाग व पुलिस कार्रवाई में जुटे रहे। यह यूरिया बाहर भेजा जाना था लेकिन इसे मौके पर ही पकड़ लिया गया है। डीलर का लाइसेंस रद किया जाएगा व उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -गिरीश नागपाल, डिप्टी डायरेक्टर कृषि विभाग।

पहले यूरिया यमुनानगर उतारा गया था। वहां से यूरिया की सप्लाई अंबाला के लिए की गई। इसके लिए यमुनानगर व अंबाला के डीडीए को पूर्व सूचना देनी होती है, लेकिन इसमें ऐसा नहीं किया गया। अंबाला के कृषि सेवा केंद्र के डीलर ने अंबाला से यूरिया पंजाब भेजने की डील तक कर डाली। फिलहाल पुलिस ने मौके 5 वाहनों को कब्जे में ले आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। -राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल अंबाला पुलिस।

caught the Urea by Agricultor Department Team

caught the Urea by Agricultor Department Team- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed