फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cash and goods stolen from three shops

किराना, हेयर ड्रेसर व पिज्जा की दुकान से नकदी व सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen from three shops
रामकिशन कॉलोनी स्थित तीन दुकानों से चोर नकदी और सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने किराना, हेयर ड्रेसर और पिज्जा की दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड चौकी में दी शिकायत में राम किशन कॉलोनी निवासी मनोज अग्रवाल ने बताया कि वह अपने घर के बाहर ही शंकर दास वाले के नाम से किराना की दुकान चलाता है। शुक्रवार की शाम छह बजे उसने अपनी किराना की दुकान पर ताला लगाकर बंद किया और अपने घर चला गया। शनिवार की सुबह पांच बजे उसे पता चला की दुकान के मेन शटर के ताले टूटे हुए हैं। वह दुुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान में सामान बिखरा पड़ा है और दुुकान में रखे 40 से 50 हजार रुपये नकद और अन्य सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार उसकी किराना की दुकान के साथ वाली हेयर ड्रेसर व पिज्जा की दुकान के शटर के ताले भी टूटे हुए थे। इनमें से भी नकदी और सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed