{"_id":"6952e2b2b1a1619b400f2464","slug":"cases-of-pneumonia-heart-attack-asthma-and-paralysis-increased-in-the-civil-hospital-ambala-news-c-36-1-amb1003-155489-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नागरिक अस्पताल में निमोनिया, हार्ट अटैक, अस्थमा और अधरंग के मामले बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नागरिक अस्पताल में निमोनिया, हार्ट अटैक, अस्थमा और अधरंग के मामले बढ़े
Tue, 30 Dec 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कड़ाके की ठंड में बच्चों से लेकर बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। ठंड लगने के कारण न केवल खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं, बल्कि निमोनिया, हार्ट अटैक, अस्थमा और अधरंग के मामले भी बढ़े हैं। इन बीमारियों से ज्यादातर 45 वर्ष से ऊपर आयु के लोग प्रभावित हो रहे हैं।
ठंड में खून का दौरा कम होने से यह बीमारियां लोगों को घेर रही हैं। पिछले तीन दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की ज्यादा परेशानी बढ़ा दी है। चिकित्सकों ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों को घर से ज्यादा बाहर न निकलने की सलाह दी है, क्योंकि सुबह और शाम में ठंड के साथ शीतलहर चलने से दिक्कत हो रही है।
जिला नागरिक अस्पताल में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्पिता गर्ग ने बताया कि ठंड बढ़ने के कारण शरीर में खून का दौरा कम हो जाता है। इसका असर यह होता है कि इसमें हार्ट अटैक, अधरंग होने का डर बना रहता है। उनके पास रोजाना करीब 70 से 80 मरीज ओपीडी में चेकअप के लिए आ रहे हैं। इन मरीजों में हार्ट अटैक, अधरंग के मामले भी देखने में सामने आ रहे हैं। 45 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के लोगों में यह समस्या ज्यादा आ रही है। इसके साथ ही ठंड में मौसम खराब होने व हवा में प्रदूषण के कारण अस्थमा रोगियों को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऐसे मरीज भी ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकले
डॉक्टर अर्पिता गर्ग ने बताया कि ठंड के मौसम में बच्चों को घर से बाहर न निकालें। बुजुर्ग भी जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें, अभी सुबह व शाम को सैर करने से बचें। उन्होंने बताया कि ठंड लगने से खांसी, जुकाम, बुखार और छाती जाम होने की समस्या भी मरीजों में देखने को मिल रही है। अगर ऐसी समस्याएं आती हैं तो तुरंत चिकित्सक को चेक करवाएं। ठंड में निमोनिया के मरीज भी बढ़ रहे हैं।