फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ambala Case registered against two for cheating in the name of sending abroad

अंबाला: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, दो के खिलाफ मुकदजा दर्ज

Sun, 26 Dec 2021 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला। Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
ambala Case registered against two for cheating in the name of sending abroad
विदेेेेश भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने एक युवक से चार लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने एसपी अंबाला से शिकायत की थी। शिकायत की जांच आर्थिक अपराध शाखा के पास पहुंची, जहां पर आरोपियों ने पीड़ित को चेक दे दिया, जो कि निरस्त हो गया। 10 महीने बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


कुलदीप सिंह ने बताया कि वह गांव मनसूरपुर का निवासी है और उसने 17 फरवरी को एसपी अंबाला को शिकायती पत्र दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि था कि दो आरोपियों ने उसे विदेश भेजने के नाम पर उससे लाखों रुपयों की धोखाधड़ी की है। इसके बाद पीड़ित की शिकायत की जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा अंबाला के पास भेज दी गई और आर्थिक अपराध शाखा ने दोनों पक्षों को बुलाया।
विज्ञापन


वहां पर आरोपी पक्ष ने पीड़ित के रुपए लौटाने को कहा और शाखा में दोनों पक्षों का आपस में राजीनामा करवा दिया गया और राजीनामा के तहत आरोपी पक्ष ने पीड़ित को एक मई को चार लाख 10 हजार रुपए का चेक दिया। इसके बाद पीड़ित ने 10 मई को पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच गांव दुराना में वह चेक लगा दिया लेकिन उपरोक्त आरोपी के खाता में पर्याप्त राशि न होने के कारण वह चेक डिस्ऑनर हो गया। जब पीड़ित ने उपरोक्त चेक डिस्ऑनर होने बारे में उपरोक्त आरोपियों को बताया तो उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को अंबाला सदर पुलिस ने आरोपी रूपिंद्र सिंह व बलजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed